फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#KabTakNirbhaya: हैदराबाद गैंगरेप-हत्या मामले में सोनाक्षी का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'आखिर कब बंद होगा'

Tue, 03 Dec 2019 10:06 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को आगबबूला कर दिया है। हर जगह इसे लेकर प्रदर्शन चल रहा है। समाज के सभी वर्ग इस घटना से स्तब्ध हैं। सिनेमा जगत के कलाकार भी लगातार इस घटना पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान सितारे खुलकर अपना दुख और गुस्सा प्रकट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : एएनआई
अब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से पूरी तरह से हिल चुकी हैं, वह कुछ समझ ही नहीं पा रही हैं। इस वजह से अब तक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
अमर उजाला से बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी तक सोशल मीडिया पर भी इसके बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है क्योंकि यह मुझसे हो ही नहीं पा रहा है। मैं विश्वास ही नहीं कर पा रही हूं कि लोग ऐसा भी कर सकते हैं। सालों पहले निर्भया के साथ जो हुआ उससे हम उबर ही नहीं पाए थे। दुख होता है कि अब भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं।'

4 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
सोनाक्षी ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि कोई भी लड़की अब इस देश की बेटी बनना ही नहीं चाहती है। क्योंकि हम ऐसे देश में रह रहे हैं जहां पर बेटियां सुरक्षित ही नहीं हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने में कानून भी असमर्थ हो रहा है। आखिर यह कब बंद होगा। मुझे पता भी नहीं है कि मैं इसके बारे में क्या बोलूं। इस घटना को लेकर मेरा खून उबल रहा रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हैदराबाद की इस घटना पर सलमान खान भी सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने लिखा, 'यह मानव का शैतानी चेहरा है। निर्भया और हैदराबाद की महिला डॉक्टर जैसी महिलाओं के साथ जो दर्द, पीढ़ा और हत्या करने वाले शैतानों के खिलाफ एकजुट होकर इसका खात्मा करना चाहिए जो हमारे बीच रह रहे हैं ताकि वह एक अन्य निर्दोष महिला के साथ फिर ये सलूक ना कर सके। 'बेटी बचाओ...' सिर्फ एक कैंपेन बनकर नहीं रहना चाहिए। यह वह समय है जब ऐसे राक्षसों को यह पता चलना चाहिए कि हम सब एक साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।' इस घटना पर सलमान और सोनाक्षी के अलावा अक्षय कुमार,ऋषि कपूर, वरुण धवन, स्वरा भास्कर, यामी गौतम, फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा, शबाना आजमी, चिरंजीवी समेत कई कलाकारों ने अपना दुख व्यक्त किया है।  

हैवी मेकअप वाली तस्वीर के बाद अब इस वजह से ट्रोल हुईं रानू मंडल, मंच पर पहुंचीं और...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें