सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
अमर उजाला से बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी तक सोशल मीडिया पर भी इसके बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है क्योंकि यह मुझसे हो ही नहीं पा रहा है। मैं विश्वास ही नहीं कर पा रही हूं कि लोग ऐसा भी कर सकते हैं। सालों पहले निर्भया के साथ जो हुआ उससे हम उबर ही नहीं पाए थे। दुख होता है कि अब भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं।'