फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 लाख की धोखाधड़ी में FIR होते ही सामने आईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं-गलती इवेंट ऑर्गेनाइजर की

Tue, 26 Feb 2019 11:52 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर  37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला हर दिन बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक इवेंट को लेकर दर्ज हुई धोखाधड़ी की शिकायत पर सोनाक्षी सिन्हा अब सफाई देती फिर रही हैं। सोनाक्षी ने ये साफ तौर पर कहा कि ईवेंट ऑर्गनाइजर ने अपने कमिटमेंट को पूरा नहीं किया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
ईवेंट ऑर्गनाइजर ने सोनाक्षी और उनकी टीम को न ही दिल्ली जाने और न ही वापसी के टिकट भेजे थे। अगले ही दिन सुबह शूटिंग होनी थी, जिसकी वजह से सभी मुश्किल में पड़ गए। आयोजक से संपर्क करने के लिए उनसे अनुबंधित भुगतान करने और टिकट भेजने के लिए अनुरोध करने के कई प्रयास किए गए लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 
सोनाक्षी का यहां तक कहना है कि धोखाधड़ी हमारी ओर से नहीं ईवेंट ऑर्गनाइजर की ओर से की गई है। इस पर वह जल्द ही एक्शन लेंगी। मुरादाबाद के ईवेंट ऑर्गनाइजर प्रमोद शर्मा ने दिल्ली में ईवेंट में आने के लिए सोनाक्षी को जून 2018 में ही पेमेंट कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने 24 नवंबर को एसएसपी को बताया था कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें अवार्ड वितरण के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को आना था। सोनाक्षी के आने का कार्यक्रम प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख रुपये और उस रकम का जीएसटी अदा करने का करार किया था। सोनाक्षी को बुलाने के लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी के पदाधिकारी ने एक्सिड एंटरटेनमेंट कंपनी के पदाधिकारी ध्रूमिल ठक्कर, एडगर सके रिया के अलावा सोनाक्षी की मैनेजर मालविका पंजाबी से संपर्क किया और जून माह में करार हो गया था। एक वीडियो वायरल कर सोनाक्षी ने कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी।

4 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की गई थी, इनमें से चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। बाकी के 33 लाख रुपये अभिषेक की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति के अलावा आशीष के खाते में डाले गए थे।
प्रमोद की मानें तो सोनाक्षी ने लास्ट मोमेंट पर सुबह 10 बजे की फ्लाइट कैंसिल कर दी और उसी दिन दोपहर 3 बजे की फ्लाइट बुक करा ली, लेकिन वो पहुंचीं नहीं। पैसे लेने के बाद भी सोनाक्षी ने परफॉर्मेंस नहीं दी। इसके बाद प्रमोद ने मुरादाबाद में के कटघर पुलिस स्टेशन में सोनाक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
प्रमोद का आरोप है कि उनके साथ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले की जांच सीओ कटघर सुदेश गुप्ता को सौंपी गई थी। पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है, करीब तीन माह से पुलिस चक्कर कटवा रही है। इससे परेशान होकर 13 फरवरी को प्रमोद ने जहर खा लिया था, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नामजद आरोपियों में सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, ध्रुमिल ठक्कर, एडगर सकारिया निवासीगण मुंबई शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें