फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके में भारतीय वायुसेना की बड़ी कार्रवाई से बॉलीवुड गदगद, पढ़ें सेलिब्रेटीज के धमाकेदार रिएक्शन

Tue, 26 Feb 2019 11:39 AM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
akshay kumar
भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान से पुलवामा आतंकी हमले का बदला ले लिया है। सुबह करीब 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। खबरों की मानें तो वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए, जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। 
विज्ञापन

2 of 6
रॉयल ऑस्ट्रेलियन वायुसेना का विमान
इस खबर से पूरे देश में खुशी का माहौल है । वहीं बॉलीवुड कलाकारों ने भी भारतीय वायुसेना की बहादुरी को सलाम किया है । अजय देवगन, परेश रावल, मल्लिका शेरावत, अभिषेक बच्चन, कैलाश खेर, विवेक ओबरॉय और अनुपम खेर ने ट्वीट कर बधाई दी है ।
 

 

 
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय कार्रवाई की पाकिस्तानी सेना ने तस्वीर जारी की है - फोटो : Twitter
परेश रावल ने लिखा, 'सच में ये एक खूबसूरत सुबह है । नरेंद्र मोदी सर को धन्यवाद और अपनी आर्मी को सलाम ।' अक्षय कुमार ने भारतीय वायुसेना को सैल्यूट करने के साथ लिखा, 'अब चुप नहीं बैठेंगे, अंदर घुस के मारो' ।
 


 

 

 

4 of 6
ajay devgn - फोटो : twitter
अनुपम खेर ने लिखा, 'भारत माता की जय' । मल्लिका शेरावत ने भी भारत माता की जय लिखकर भारतीय वायुसेना को सैल्यूट किया है । अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'नमस्कार करते हैं ।' सिंगर कैलाश खेर लिखते हैं, 'नई दिशा नई दिशा, नई रीति नई रीति, नए भारत को, सच्चे भारत के सपूतों को नमन ।' साथ ही तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा ने भी ट्वीट कर खुशी जताई है । तुषार कपूर ने लिखा- जय हिंद। मुग्धा गोडसे ने लिखा- ये है हमारा भारत, जय हिंद।
   



 
विज्ञापन

5 of 6
Paresh Rawal - फोटो : social media
मधुर भंडारकर ने लिखा- दुश्मनों के दिलों पर हमला करने के लिए साहसी इंडियन एयरफोर्स के पायलटों को सलाम। यह सभी भारतीयों के लिए एकजुट होने का समय है। 

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद पाकिस्तान की कायराना हरकत को भारत के 12 लड़ाकू विमानों ने अपने ही अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया है। 40 जवानों की शहादत का बदला 12 मिराज विमानों ने लिया है। आज से 12 दिन पहले 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। 
 

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो: अमेरिकी हवाई हमला - फोटो : Getty
इस हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। जिसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान से बदला लेने की मांग तेज हो गई थी।
 

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें