फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक ने सोनाक्षी की तस्वीर साझा कर पूछा सवाल, अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस और उद्धव ठाकरे को टैग करके कही अपनी बात

Mon, 13 Apr 2020 04:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनाक्षी सिन्हा और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
देश में लॉकडाउन के चलते सभी को घर पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। आम लोगों से सितारों तक, इस सरकारी निर्देश का सभी पालन भी कर रहे हैं। लेकिन इस बीच अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शूट करते हुए फोटो वायरल हो रही है और इस वायरल तस्वीर को लेकर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा चर्चा का विषय बन गए हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 6
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया। तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा शूटिंग स्टूडियो से बाहर आती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा, 'ऐसे वक्त में कौन शूट करता है'।
 
विज्ञापन

3 of 6
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर सोनाक्षी सिन्हा ने जवाब देते हुए लिखा, 'बतौर निर्देशक और कई यूनियन्स का हिस्सा होने के नाते आपको पूरी जानकारी और जिम्मेदारी रखनी चाहिए। वैसे बता दूं कि कोई भी शूट नहीं कर रहा है और सभी स्टूडियोज बंद हैं क्योंकि पूरे देश में लॉकडाउन जारी है।'

4 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी ने आगे लिखा, 'मैं ये भी बताना चाहूंगी कि क्लासिक फ्रीज फेम्स का मतलब पुरानी शानदार तस्वीरें होता है। ऐसे में ये साफ है कि ये पुरानी तस्वीर है।' बता दें कि सोनाक्षी ने फराह खान के चैट शो बैकबेंचर्स के लिए यानी पांच नवंबर 2019 को शूट किया था और ये उस वक्त की तस्वीर है। सोनाक्षी ने आगे लिखा- 'आह.. क्या शानदार दिन थे वो'।
 
विज्ञापन

5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सोनाक्षी ने एक और ट्वीट में मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को टैग करते हुए लिखा, 'लोगों द्वारा अफवाहें और गलत खबरें फैलाने से रोकने के लिए ऐसे वक्त में क्या किया जाना चाहिए? वहीं मैं एक जिम्मेदार नागरिक की तरह घर पर हूं और किसी भी तरह का शूट न करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रही हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vivek Agnihotri - फोटो : amar ujala, mumbai
वहीं विवेक ने सोनाक्षी के ट्वीट्स पर जवाब देते हुए लिखा, ' ये उस अखबार के लिए तंज था, अगर मुझे आपको कुछ कहना होता तो मैं आपको टैग करके अपनी बात रखता। ऐसे वक्त में ऐसी तस्वीरें छापना बेहद असंवेदनशील है और सभी को गलत मैसेज देती हैं। बतौर एक स्टार आपको भी ऐसी पत्रकारिता के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें