फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने शेयर किया मलाइका अरोड़ा के हाथों से बना केक, क्वारंटीन में आए दोनों और भी करीब

Mon, 13 Apr 2020 04:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन, मलाइका - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के दौरान सभी सेलिब्रिटीज अपने-अपने घर पर ही रहते हुए समय व्यतीत कर रहे हैं। सेलेब्स इस दौरान घर के कामों में भी व्यस्त नजर आ रहे हैं। ज्यादातर सेलेब्स इन दिनों अपना कुकिंग टैलेंट दिखाने में व्यस्त हैं। तो वहीं अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक केक की तस्वीर साझा की है। जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये केक उनके लिए उनकी लेडीलव ने बनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram
ये अंदाजा इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि इन दिनों मलाइका अपनी पाक कला का जमकर प्रदर्शन कर रही हैं। मलाइका के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वो अलग-अलग डिशेज बना रही हैं। जिसकी वजह से ये फैन्स को ये भी लग रहा है कि ये केक मलाइका ने ही अर्जुन के लिए बनाया है।
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : amar ujala
दरअसल अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक केक की तस्वीर शेयर की है। ये एक चॉकलेट केक है। केक की तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'Her' इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया है। अर्जुन की ये इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

4 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : instagram
हालांकि इस स्टोरी में अर्जुन ने मलाइका का नाम तो कहीं नहीं लिखा है। लेकिन जितने प्यार से उन्होंने श्टोरी का कैप्शन लिखा है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि वो यहां अपनी लेडीलव के बारे में ही बात कर रहे हैं। बात करें अर्जुन मलाइका की तो दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है जिससे ये कयास लगाए जाते हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा के कई वीडियो इस दौरान वायरल हो रहे हैं। जिसमें वो कुकिंग करती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका ने हाल ही में घर पर रहते हुए बेसन के लड्डू बनाए थे। जिसके बाद उन्होंने केरल की फेमस डिश पनियारम भी बनाया था। मलाइका की कुकिंग देख उनके फैन्स उनसे खूब इम्प्रेस हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें