फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते पालतू जानवर छोड़ने वालों को सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई फटकार, बोलीं- अज्ञानता और अमानवीयता छोड़ें

Thu, 09 Apr 2020 12:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस की महामारी से त्रस्त है। भारत में इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या पांच हजार के पार हो गई है। एक तरफ जहां लोग संगठित होकर इसके खिलाफ लड़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस बीच अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि पालतू जानवरों की वजह से कोरोना हो सकता है। इसके बाद कई लोगों अपने-अपने पालतू जानवरों को छोड़ रहे हैं। ऐसा करने वालों को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फटकार लगाई है।
विज्ञापन

2 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
सोनाक्षी सिन्हा ने COVID-19 महामारी के बीच अपने पालतू कुत्तों को छोड़ रहे लोगों को बेवकूफ कहते हुए उनके अज्ञान और अमानवीय व्यवहार की आलोचना की है। अभिनेत्री के बताया कि उन्होंने ऐसी कई खबरें सुनी हैं जहां लोग अपने पालतू कुत्ते को घर से बाहर सड़कों पर छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
सोनाक्षी ने एक प्यारे से डॉगी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'लोगों ने बारे में ऐसी कई कहानियां सुनी हैं जहां लोग अपने कुत्तों को छोड़ रहे हैं, उन्हें लगता है कि इनसे कोरोना वायरस फैलता है। मेरे पास आपके लिए खबर है - आप बेवकूफ हैं और केवल एक चीज जिसे आपको छोड़ना चाहिए वह है आपकी अज्ञानता और अमानवीयता! #Dogsdontspreadona #bekindtoanimals

4 of 5
सांसद मेनका गांधी - फोटो : amar ujala
जानवर प्यार फैलाते हैं, कोरोना नहीं
भाजपा सांसद मेनका गांधी समेत कई हस्तियों का मानना है कि कुत्ते और बिल्लियों से सिर्फ प्यार फैलता है न कि कोरोना वायरस। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। मेनका गांधी पशु अधिकार कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'बिल्लियों का कोरोना वायरस से कोई लेना-देना नहीं है। अगर आपने टीवी पर बेतुकी खबर देखी है कि एक चिड़ियाघर में एक बाघ इसकी चपेट में आ गया है तो आपको पता होना चाहिए कि बाघ बिल्ली नहीं है। दोनों जानवरों के बीच कोई संबंध नहीं है। यह कुत्ते और भेड़िये की तुलना करने जैसा है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, कुत्तों और बिल्लियों को कोरोना वायरस की एक वजह मानकर उन पर हमले होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस पर भाजपा सांसद मेनका गांधी ने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी बिल्ली की तुलना उस बाघ से नहीं की जा सकती जो न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर में कथित रूप से कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि आपकी बिल्लियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनका पेट भरें। उन्हें बालकनी में घूमने दें।

विराट से गेम में हार जाने के बाद अनुष्का ने लिखी दिल छू लेने वाली बात, कहा- वो मेरे दिल का विजेता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें