फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट से गेम में हार जाने के बाद अनुष्का ने लिखी दिल छू लेने वाली बात, कहा- वो मेरे दिल का विजेता है

Wed, 08 Apr 2020 11:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में हर शख्स घर में कैद हो गया है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे तक सभी इस लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। घर पर बोरियत न छाए इसके लिए अलग-अलग तरह की कोशिशें हो रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्वारंटाइन का उपयोग करने के तरीके बताते हुए अपने पति विराट कोहली और माता-पिता के साथ बोर्ड गेम (मोनोपोली) खेलते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया था कि इस गेम में खूब टक्कर हुई, साथ ही अभिनेत्री ने लोगों से  पूछा था कि ये गेम किसने जीता? 
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli - फोटो : Social Media
अनुष्का की इस पोस्ट के नीचे कई लोगों ने कमेंट कर विनर का नाम लिखा। ज्यादातर लोगों ने अनुष्का को ही विजेता बताया। हालाकि बाद में अनुष्का ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी के जरिए खुलासा कर दिया कि उस गेम को किसने जीता। अनुष्का ने विराट की तस्वीरे शेयर की जिसमें उनके सिर पर जीत का ताज लगा था। इसके कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, ये हैं मोनोपोली और मेरे दिल के विजेता।'

 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनुष्का ने अपने माता-पिता और विराट की गेम खेलती हुई तस्वीर के साथ दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए क्वारेंटाइन टाइम का उपयोग करने के तरीके पेश किए। अनुष्का ने लिखा, "हमारी बुनियादी देखभाल करने वाला हमारा परिवार ही हमें यह सिखाता है कि जीवन के पथ पर हमें कैसे आगे बढ़ना है, कैसे चलना है, कैसे खाना है, कैसे सोशलाइज करना है और कैसे दुनिया का सामना करना है। इससे हमारी शुरुआती कंडीशनिंग होती है जिसका हम पर अमिट प्रभाव पड़ता है। आज हम जिस दुनिया में हैं, उसमें पता नहीं कल क्या हो? मुझे यकीन है कि आप में से बहुतों को अपने परिवार के साथ ही तसल्ली और मेल-जोल का अहसास होता है। ”

4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : ट्विटर
खुद के और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए अनुष्का ने सभी को घर पर रहने की सलाह दी। उन्होंने आगे लिखा, “अपने जीवन के हर अनमोल व्यक्ति का खयाल रखने के लिए घर पर ही रहें और इन पलों का भरपूर आनंद भी लें। मुस्कुराएं, हंसें, शेयर करें, प्यार जताएं, गलतफहमियां दूर करें, रिश्तों की डोर सुंदर और मजबूत बनाएं, जिंदगी और अपने सपनों के बारे में बातें करें तथा एक बेहतर कल की प्रार्थना करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
“हम सभी का दिल दहल गया है, हम सभी गहराई तक प्रभावित हुए हैं और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम इन अनुभवों से मिली सीख याद रखेंगे। आशा करती हूं कि यह सारा कुछ घटित होने से पहले वाली अपनी दुनिया के बारे में पुनर्विचार करने की दिशा में हम सबने खुद को ढाल लिया होगा...।"

टिक टॉक को टक्कर देने मैदान में उतरा फ्लिपकार्ट, वरुण धवन के साथ मिलकर शुरू किया ये रियलिटी शो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें