फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खानदानी शफाखाना' की तरह ये 5 बालीवुड फिल्में भी रिलीज से पहले रहीं विवादों में

Mon, 22 Jul 2019 02:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kangana, sonakshi, ayushmann - फोटो : social media
सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म खानदानी शफाखाना विवादों में फंस गई है। फिल्म खानदानी शफाखाना के खिलाफ दिल्ली के एक सेक्सोलॉजिस्ट डॉ विजय एबॉट ने हाईकोर्ट में स्टे ऑर्डर सूट फाइल किया है इसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। खानदानी शफाखाना ही नहीं हाल फिलहाल में ऐसी कई फिल्में रही हैं जो विवादों में घिरी और उन पर रोक लगाने की मांग की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Article 15 - फोटो : file photo
अनुभव सिन्हा की फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर करणी सेना समेत दूसरे संगठनों से धमकियां मिली थीं। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बदायूं की एक घटना से प्रेरित है। फिल्म में सभी को समानता के अधिकार का मुद्दा दिखाया गया है। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि फिल्म में ब्राह्मण समुदाय को गलत तरीके से पेश किया है। आयुष्मान खुराना स्टारर ये फिल्म 28 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
priya prakash - फोटो : file photo
वायरल हुए एक वीडियो से पॉपुलर हुईं प्रिया प्रकाश जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म श्रीदेवी बंगलो की शूटिंग इन दिनों जोरों से चल रही है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी विवाद हुआ था। कहा गया कि ये एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी से प्रेरित है हालांकि मेकर्स ने इससे इनकार किया। कुछ सीन्स को लेकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी बंगलो के निर्माताओं को नोटिस भी भेजा है।

4 of 6
Kangana Ranaut,rajkummar rao - फोटो : amar ujala mumbai
कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या पर भी विवाद हुआ था। पहले फिल्म का नाम मेंटल है क्या था। फिल्म के नाम पर इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म का नाम बदलने की बात मेकर्स को कही थी। सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि फिल्म का नाम मानसिक रूप से बीमार लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
Manikarnika - फोटो : social media
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी भी मुश्किलों में फंसी थी। करणी सेना ने फिल्म के बैन की मांग करते हुए कहा था कि महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है। कंगना रनौत ने करणी सेना की धमकी का जवाब देते हुए कहा था, 'चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है। हमें सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिला है। हमने करणी सेना को भी जानकारी दी है, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं एक-एक को बर्बाद कर दूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान की फिल्म भारत भी रिलीज होने से पहले विवादों में रही। भारत फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई जिसमें फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई गई। याचिका में कहा गया कि फिल्म का नाम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 का उल्लंघन करती है। इस अनुच्छेद के तहत किसी भी देश के प्रतीक चिन्ह और नाम का इस्तेमाल किसी भी कमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। हालांकि कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें