सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस फिल्म ने पहले दिन ठीक ठाक कलेक्शन किया था और वीकेंड में भी थोड़ी बढ़त मिली थी उसके बाद फिल्म की पकड़ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमजोर होती दिखी। इस फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन आया है जो कि सोनाक्षी के फैंस का दिल जरूर तोड़ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sonakshi sinha
इस फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं लेकिन इन दिनों में भी यह फिल्म अपना बजट निकालने में नाकामयाब रही। इस फिल्म का बजट कुल 25 करोड़ बताया जा रहा है लेकिन कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' बजट के आंकड़े से भी काफी दूर है।
विज्ञापन
3 of 5
Sonakshi Sinha
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को 2.70 करोड़, शनिवार को 4.03 रविवार को 5.05 करोड़, सोमवार को 2.05 करोड़, मंगलवार को 1.71 करोड़ और बुधवार को 1.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं गुरुवार के कलेक्शन को मिलाकर सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म अब तक कुल 18.38 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है।
4 of 5
Happy Phirr Bhag Jayegi
शुक्रवार के बाद से इस फिल्म की राह काफी मुश्किल हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज दो फिल्में रिलीज हो गई हैं। इन फिल्मों के नाम 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' है। यह दोनों ही फिल्मों अलग जॉनर की है जिनके कलेक्शन का असर 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' पर जरूर पड़ सकता है। आपको बता दें, बीते कुछ वक्त में सोनाक्षी की जो भी फिल्में रिलीज हुई हैं वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐस में उनके करियर के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।
'स्त्री' फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। तो वहीं 'यमला पगला दीवाना फिर से' में देओल फैमिली की तिकड़ी नजर आएगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा बॉबी और सनी देओल मुख्य किरदार में है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह दोनों फिल्में सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म के कलेक्शन पर क्या असर डालती हैं।