फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एड से राजकुमार राव को मिली थी 'लव सेक्स और धोखा', नेशनल अवॉर्ड जीतकर ऐसे बदल गई किस्मत

Fri, 31 Aug 2018 07:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव - फोटो : File Pic
एक्टर राजकुमार राव का असली नाम राजकुमार यादव है। अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राजकुमार राव 34 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव के अहीरवाल में हुआ था। उन्होंने गुड़गांव के ही ब्लू बैल्स मॉडल स्कूल से पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली पहुंचे और यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव
एक्टिंग में शौक के चलते राजकुमार राव पुणे में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की और उसके बाद मुंबई पहुंचे। राजकुमार राव बचपन से ही स्कूल में मिमिक्री किया करते थे। भले ही उन्हें एक्टिंग का शौक रहा हो लेकिन एक सफल करियर के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव
मुंबई पहुंचकर राजकुमार राव डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर्स के चक्कर लगाने लगे। इसी बीच उन्हें एक एड दिखा जिसमें लिखा था कि डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी को अपनी नई फिल्म के लिए एक्टर्स की तलाश है। बस फिर क्या था राजकुमार राव ऑडीशन देने पहुंचे जहां वो फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' के लिए सेलेक्ट हो गए। 

4 of 5
राजकुमार राव
पहली ही फिल्म में राजकुमार राव को नोटिस किया गया और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वो अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नजर आए। जिसमें उनके द्वारा निभाए गए शमशाद आलम के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव
साल 2013 राजकुमार राव के लिए अहम साबित हुआ। इसके बाद राजकुमार राव ने 'रागिनी एमएमएस', 'शैतान', 'चिटगॉन्ग' और 'तलाश' में छोटे-मोटे रोल निभाए। इसी साल राजकुमार राव को 'काय पो छे' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिला था। वहीं 'शाहिद' में दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें