sonakshi sinha
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म ने बुधवार को करीब 1.42 करोड़ का कलेक्शन ही जुटा पाई है जो कि बेहद कम है। इस फिल्म के 6 दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो शुक्रवार को 2.70 करोड़, शनिवार को 4.03 रविवार को 5.05 करोड़, सोमवार को 2.05 करोड़, मंगलवार को 1.71 करोड़ और बुधवार को 1.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी कि सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म अब तक कुल 16.96 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है।