फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन ही औंधे मुंह गिरी सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी', बजट निकालना भी हुआ मुश्किल

Tue, 28 Aug 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Happy Phirr Bhag Jayegi
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है। इस फिल्म की ओपनिंग कुछ खास तो नहीं थी लेकिन वीकेंड में कलेक्शन में मामूली बढ़त जरूर मिली थी। इस फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है जो काफी निराशाजनक है। 
विज्ञापन

2 of 5
Happy Phirr Bhag Jayegi
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म की ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत हुई थी। हालांकि वीकेंड में मामूली बढ़त मिली लेकिन वीक डेज में इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। इसके कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म का बजट निकालना भी काफी मुश्किल हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Happy Phirr Bhag Jayegi
सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़, शनिवार को 4.03 रविवार को 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने सोमवार को महज 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया है जो बेहद कम है। यानी की चार दिन में यह फिल्म अब कुल 13.83 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाई है। 




 

4 of 5
Happy Phirr Bhag Jayegi
सोनाक्षी की कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्मों पर नजर डालें तो 'इत्तेफाक' और 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' रिलीज हुई थी। यह दोनों ही फिल्में बुरी तरह से पिट गई थी ऐसे में 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल उनके करियर के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकता है। 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ है लेकिन यह फिल्म चार दिन में भी इस आंकड़े के आस पास नहीं पहुंच पाई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
stree
आगे आने वाली राह इस फिल्म के लिए और भी मुश्किल हो सकती हैं क्योंकि दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। यह दोनों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की हैं लेकिन हैप्पी फिर भाग जाएगी की धीमी रफ्तार पर भी ब्रेक लग सकता है। इन दोनों फिल्मों के 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना' फिर से हैं। यह दोनों फिल्में 31 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। ऐसे में सोनाक्षी की फिल्म के पास कलेक्शन के महज 2 दिन और बचे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें