24 साल पहले संजय दत्त को जेल में राखी बांधने गई थीं प्रिया दत्त
संजय दत्त की दोनों बहनों प्रिया और नम्रता को छोड़कर पूरा परिवार हिंदी सिनेमाजगत से ताल्लुक रखता है। संजय के पिता सुनील दत्त और मां नरगिस का नाम बॉलीवुड के मशहूर सितारों में शुमार है हालांकि नम्रता और प्रिया ने कभी भी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख नहीं किया। प्रिया दत्त ने राजनीति को बतौर करियर चुना। प्रिया दत्त कांग्रेस पार्टी की नेता है और पहली बार 14वीं लोकसभा चुनाव के दौरान वह मुंबई में नॉर्थ वेस्ट से सांसद चुनी गई थीं। 'मिस्टर एंड मिसेज दत्त - मेमोरीज ऑफ आर पेरेंट्स' किताब में प्रिया और नम्रता ने कई बातों को खुलासा किया है।
पढ़ेंः- 24 साल पहले संजय दत्त को जेल में राखी बांधने गई थीं प्रिया दत्त, तोहफे में मिला था 2 रुपए का कूपन