फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में फंसी सोनाक्षी की 'हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न्स', शूटिंग के दौरान मिली ऐसी चीज आ गई पुलिस

Sat, 20 Jan 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha
बॉलीवुड की दबंग हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी बिजी हैं। जिसकी वजह दो -दो फिल्मों को एक साथ करना है। एक तरफ आज सोनाक्षी की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयार्क' का पहला लुक रिलीज हुआ तो वहीं बैकॉक में उनकी दूसरी फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Happy Bhaag Jayegi Returns
सोनाक्षी इस समय बैकॉक में अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न्स' की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में शूटिंग लोकेशन के आसपास कुछ ऐसी चीजें पाए जाने की खबर है जिससे फिल्म पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
खबरों की मानें तो बैंकॉक पुलिस ने फिल्म से जुड़ी एक प्रोडक्शन हाउस कंपनी 'इंडी बैंकॉक लिमिटेड' पर पोर्न सीन फिल्माने का आरोप लगाया है। 'द नेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक महिला को एडल्ट टॉय और सेक्स टॉय के साथ देखा गया। यहां तक की महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इस सीन को एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया और ये क्लिप वायरल हो गई।

4 of 5
Sonakshi Sinha
इस मामले में पुलिस का कहना है - 'फिल्म से जुड़ी प्रोडक्शन टीम ने एक दिन पहले शूटिंग करने की परमीशन ली थी। टीम को निर्देश दिए गए थे कि थाईलैंड की छवि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसी चीजें पाई गई कि इसे रोकने का आदेश दिया गया। साथ ही केस दर्ज किया गया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Happy Bhaag Jayegi
आपको बता दें 'हैप्पी भाग जाएगी' फिल्म साल 2016 में आई थी और इसी फिल्म की सीक्वल बनाया जा रहा है जिसका नाम  'हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न्स' हैं। इस फिल्म में डायना पेंटी के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, जिमी शेरगिल और पियूष मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को मुदासिर अजीज डायरेक्टर कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें