फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' से डरे 'पैडमैन' ने लिया बड़ा फैसला, अब 25 जनवरी नहीं इस दिन होगी रिलीज

Sat, 20 Jan 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Padman and Padmaavat
फिल्म 'पद्मावत' और 'पैडमैन' दोनों ही फिल्म एक दिन रिलीज हो रही थीं ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। वहीं अब इन दोनों फिल्मों में से एक फिल्म की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
sanjay leela bhansali
कहा जा रहा है कि कुछ महीने पहले संजय लीला भंसाली और वायकॉम18 टीम ने 'पैडमैन' फिल्म की टीम से मुलाकात की थी। जिसमें फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की बात कही थी। यहां आपको बता दें कि दोनों की रिलीज डेट 25 जनवरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
padman
ऐसे में Spotboy ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि वायकॉम के सूत्रों से पता चला है कि अक्षय कुमार ने 'पैडमैन' की रिलीज डेट आगे बढा़ने का फैसला किया है। ऐसा होना फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर के लिए किसी बड़ी तोहफे से कम नहीं हैं। दोनों ही फिल्में बड़े ब्रांड की है ऐसे में दोनों को बराबर स्पेस देना उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गई थी।

4 of 5
पद्मावत फिल्म
इस खबर पर पुष्टि जाने मानें फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने किया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा - 'पैडमैन की रिलीज तारीख 25 जनवरी की जगह अब 9 फरवरी कर दी गई है। इस तरह से 'पद्मावत' 25 को रिलीज होने वाली इकलौती फिल्म है।'
 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar
अक्षय ने 'पैडमैन' की रिलीज डेट 25 जनवरी की बजाय 9 फरवरी कर दी है। इस बात की आधिकारिक घोषणा जल्द ही अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें