फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Wedding: बहन सोनाक्षी की शादी से अंजान हैं भाई लव सिन्हा, बोले- मेरी इसमें कोई भागीदारी नहीं

Tue, 11 Jun 2024 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, लव सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी की खबरों को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनने वाली हैं। खबर आ रही है कि अभिनेत्री मुंबई में 23 जून को जहीर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर अभिनेत्री के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया भी आ चुकी है। अब सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने भी शादी की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल के साथ होने वाली शादी के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया है। अब अभिनेत्री के भाई लव सिन्हा ने भी शादी में किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया। हाल ही में, ऐसी खबरें वायरल हुईं कि सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
लव ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस समय मुंबई में नहीं हैं और उन्होंने कहा, "इस मामले में मेरी कोई टिप्पणी नहीं है और न मैं इस मामले में किसी भी तरह से शामिल हूं।"

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि सोनाक्षी ने उन्हें अभी तक शादी के बारे में सूचित नहीं किया है और उन्हें केवल वही पता है जो अब तक मीडिया रिपोर्ट में प्रकाशित हुआ है। उन्होंने कहा, "मेरे करीबी लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे इस बारे में क्यों नहीं पता और मीडिया को इसकी जानकारी है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि आज कल के बच्चे सहमति नहीं लेते माप-बाप का, सिर्फ सूचित करते हैं। हम सूचित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : ट्विटर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी और जहीर पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल 23 जून को मुंबई में शादी करने वाले हैं और उससे पहले 19 जून को वे एक निजी संगीत समारोह का आयोजन करेंगे।

Salman Khan: भाई जान के दीवानों के लिए खुशखबरी, सलमान खान की पहली पेंटिंग 'यूनिटी1' बिकने को है तैयार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें