फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: वर्क कल्चर और वीकेंड की छुट्टियों पर कंगना का बड़ा बयान, पोस्ट देख आप भी हो जाएंगे बेचैन

Tue, 11 Jun 2024 04:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बार अभिनेत्री कंगना भी संसद में नजर आएंगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव जीता। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने वर्क कल्चर को लेकर कुछ ऐसा लिखा है, जिसे सुन आपकी भी बेचैनी बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं कि कंगना ने क्या कहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा नेता कंगना रणौत ने कहा है कि 'जुनूनी कार्य संस्कृति' को सामान्य बनाया जाना चाहिए और लोगों को काम के प्रति आलसी नहीं होना चाहिए। क्योंकि भारत एक विकसित देश नहीं है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर  दिल्ली में पीएमओ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के वीडियो को शेयर कर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने अपनी स्टोरी पर लिखा, "हम वो लोग नहीं हैं, जिनके लिए कार्यालय इस समय शुरू होता है और इस समय समाप्त होता है। हम वो लोग नहीं हैं, हम समय से बंधे नहीं हैं, हमारी सोच की कोई सीमा नहीं है और हमारे प्रयासों के लिए कोई मापदंड नहीं है।"

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आगे लिखा, "हमें जुनूनी वर्क कल्चर को सामान्य बनाने और वीकेंड की प्रतीक्षा करने और सोमवार के मीम्स पर रोना बंद करने की आवश्यकता है। यह सब पश्चिमी ब्रेनवॉश है... हम अभी तक एक विकसित राष्ट्र नहीं हैं... हम बिल्कुल भी उबाऊ और आलसी नहीं हो सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
बता दें कि कंगना हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब दिल्ली स्थित संसद भवन जाते समय चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना अपनी बहुप्रतीक्षित निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री  भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं।

Film Director's Web Series: बड़े पर्दे के बाद OTT पर भी छाए ये फिल्म निर्देशक, बनाईं एक से बढ़कर एक वेब सीरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें