सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
मजाकिया अंदाज में किया खंडन
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस तरह की अकटलों का खंडन अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में किया और इसे अपने बढ़ते वजन से जोड़ा। सोनाक्षी ने कहा, 'मैं बस मोटी हो चुकी हूं'। अपने इस बेबाक अंदाज और जवाब के जरिए उन्होंने अफवाहों को विराम दे दिया है। सोनाक्षी ने कर्ली टेल्स के साथ इंटरव्यू के दौरान यह बात कही।