फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीवनी बूटी के सवाल पर लाइफ लाइन लेते ही ट्रोल होने पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी, दिया मजेदार जवाब

Sat, 21 Sep 2019 04:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : twitter
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। सोनाक्षी के ट्रोल होने के पीछे की वजह 'केबीसी' में उनसे पूछा गया सवाल है। सोनाक्षी से केबीसी में पूछा गया रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? सोनाक्षी ने इस सवाल के जवाब के लिए लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। सोनाक्षी के लाइफ लाइन लेते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। वहीं अब सोनाक्षी ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन

2 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया- 'डियर जागे हुए ट्रोलर्स। मुझे पाइथागोरस थ्योरम, मर्चेंट ऑफ वेनिस, पीरियोडिक टेबल, क्रोनोलॉजी ऑफ द मुगल डायनेस्टी, और क्या क्या याद नहीं..वो भी याद नहीं। अगर आपके पास कोई और काम नहीं है और इतना समय है तो यह सब भी मीम्स बनाओ ना। मुझे मीम्स बहुत पसंद हैं।'  
 
विज्ञापन

3 of 5
Ruma Devi - फोटो : Social Media
सोनाक्षी सिन्हा 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में कर्मवीर एपिसोड में हॉट सीट पर बैठी थीं। हॉट सीट पर सोनाक्षी कंटेस्टेंट रूमा का साथ देने शो में गई थीं। इसी दौरान सोनाक्षी से बेहद असान सवाल पूछा गया जिसका जवाब उन्हें नहीं पता था। इसके लिए सोनाक्षी ने एक्सपर्ट एडवाइज लाइफ लाइन ली और फिर जवाब दिया। 

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Social Media
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा को इस वजह से भी ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि उनके परिवार के सदस्यों के नाम 'रामायण' से प्रेरित हैं। सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न तो वहीं उनके सगे भाइयों का नाम लव-कुश है। सोनाक्षी को पहले ट्रोल किया गया और अब मीम्स बनाकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने फिल्म 'प्रेम रोग' का सुपरहिट गाना 'ये गलियां ये चौबारा' से जोड़ते हुए सोनाक्षी का मजाक बनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नूर में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'सोनाक्षी की बुद्धि को देखते हुए अमिताभ बच्चन बोल रहे हैं- ये गलियां ये चौबारा यहां आना ना दोबारा।' एक अन्य यूजर ने तस्वीर साझा की। इस तस्वीर पर लिखा हुआ है- 'मैं एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) बनना चाहती हूं, वैज्ञानिक बनना चाहती हूं, डॉक्टर बनना चाहती हीं, बस पढ़ना नहीं चाहती हूं।' 

यह भी पढ़ें;- सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता- किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे हनुमान, लेनी पड़ी लाइफलाइन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें