फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्रियों की ऑनस्क्रीन मौत के बाद सुपरहिट हुईं ये छह फिल्में, दो बार टूटा सलमान का दिल

Sat, 21 Sep 2019 04:11 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
तेरे नाम, रॉकस्टार और गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
हर शुक्रवार को बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघर में दस्तक देती हैं। ऐसे में कुछ फिल्में हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप। वहीं कुछ एक्शन वाली होती हैं तो कुछ रोमांटिक। लेकिन काफी कम फिल्में ऐसी हैं जिनमें एक्ट्रेस की मौत हो जाती है। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी ही छह फिल्मों के बारे में जिनमें एक्ट्रेस की मौत हो गई...
विज्ञापन

2 of 7
rockstar
रॉकस्टार
रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी स्टारर फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। फिल्म का न सिर्फ म्यूजिक सुपरहिट साबित हुआ था बल्कि फिल्म भी दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गई थी। फिल्म में एक ऐसी लव स्टोरी दिखाई गई थी जिसे भुलाए भी नहीं भुलाया जा सकता है। हालांकि फिल्म में रणबीर के किरदार का प्यार मुकम्मल नहीं हो पाता है और नरगिस के किरदार की मौत हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 7
Ghajini film poster - फोटो : file photo
गजनी
आमिर खान और आसिन स्टारर फिल्म गजनी 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरूगादास ने किया था। वहीं फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया था। फिल्म साउथ की फिल्म का रीमेक थी। फिल्म में कॉमेडी एक्शन के साथ ही प्यार मोहब्बत देखने को मिली थी। इस फिल्म में आसिन के किरदार की मौत हो जाती है। वहीं आमिर खान को एक बीमारी हो जाती है जिससे वो कोई भी बात ज्यादा देर तक याद नहीं रख पाते हैं।

4 of 7
sc
क्योंकि
2005 में रिलीज हुई थी सलमान खान, करीना कपूर और रिमी सेन स्टारर फिल्म क्योंकि। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म में सलमान, करीना और रिमी के साथ ही जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे। फिल्म में करीना के किरदार की मौत हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
एक विलन - फोटो : social media
एक विलेन
2014 में रिलीज हुई थी फिल्म एक विलेन। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य किरदार में थे। फिल्म में रितेश को विलेन दिखाया गया था जो श्रद्धा कपूर का खून कर देता है। फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया था। न सिर्फ फिल्म बल्कि फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों के दिल में घर कर गया था।
विज्ञापन

6 of 7
tere naam
तेरे नाम
15 अगस्त 2003 को सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर फिल्म तेरे नाम रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम 'राधे' था। फिल्म उस वक्त कुछ इस कदर हिट साबित हुई थी कि लड़कों ने अपने बाल और नाम 'राधे भैया' की तरह ही रख लिए थे। फिल्म में भूमिका के किरदार की मौत हो जाती है। जिससे सलमान का किरदार 'राधे' पागल हो जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सनम तेरी कसम - फोटो : सोशल मीडिया
सनम तेरी कसम
मावरा हुसैन और हर्षवर्धन राणे  स्टारर फिल्म सनम तेरी कसम 2016 में रिलीज हुई थी। दर्शकों को मावरा और हर्षवर्धन की कैमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। हालांकि फिल्म का अंत काफी दुखद था। फिल्म के अंत में सरस्वती (मावरा हुसैन) की मौत हो जाती है। फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया था।

पढ़ें: सारा-मोनालीसा के बाद 'बिग बॉस' में इस बार ये अभिनेत्री कर सकती हैं शादी? 4 साल पहले हुआ तलाक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें