फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: विवादों से भरी है 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी की जिंदगी, धोखाधड़ी से लेकर लगाए गए थे ये गंभीर आरोप

Fri, 02 Jun 2023 09:03 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की गिनती बी-टाउन की खूबसूरत और दमदार अभिनेत्रियों में होती है। एक्ट्रेस ने साल 2010 में आई फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सोनाक्षी इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी। आज यानी 2 जून को अभिनेत्री अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आई जानते हैं सोना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। अपने पिता के तरह ही एक्ट्रेस दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अपने करियर में उन्होंने राउडी राठौर, आर राजकुमार जैसी कई हिट फिल्में की हैं। अभिनेत्री रील लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। सोनाक्षी की जिंदगी कई विवादों से भरी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
जब इवेंट में नहीं पहुंचीं सोनाक्षी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के शिवपुरी के रहने वाले प्रमोद शर्मा ने एक इवेंट का आयोजन दिल्ली में कराया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा को पहुंचना था, लेकिन प्रमोद शर्मा का आरोप है कि सोनाक्षी सिन्हा ने पैसे लेने के बावजूद भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। कार्यक्रम में न आने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रमोद शर्मा ने एक शिकायत सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों पर कटघर में दी थी। इस पूरे प्रकरण में 22 फरवरी, 2019 को मुकदमा दर्ज किया गया था।

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
टैक्स को लेकर हुई मुसीबत

खबरों के मुताबिक,साल 2017-18 में सोनाक्षी के टैक्स रिटर्न को जांच के लिए चुना गया था, ताकि उनके क्लेम की एलिजबिलिटी को परखा जा सके। इसी दौरान एक आयकर अधिकारी ने दावा किया था कि एक्ट्रेस ने 22 सितंबर 2018 को अपना रिटर्न फाइल किया था, लेकिन 20 जनवरी 2020 को टैक्स क्रेडिट क्लेम का दावा करने के लिए फॉर्म 67 दाखिल किया था। एक्ट्रेस ने टैक्स फाइल करने के काफी बाद फॉर्म फाइल किया, जो नियमों के खिलाफ है ऐसे में देर करने की वजह से सोनाक्षी सिन्हा को टैक्स क्रेडिट क्लेम नहीं मिल पाया था, जिसके बाद ये मामला आईटीएटी के पास पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में वेब सीरीज दहाड़ में नजर आई थीं। उनकी यह क्राइम-ड्रामा सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई थी। इस सीरीज में उनके साथ दमदार एक्टर विजय वर्मा भी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें-  ChidiaKhana Review: एनएफडीसी की एक और फिल्म का बंटाधार, मूल कहानी पर फोकस न होने से बनी चूं चूं का मुरब्बा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें