फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में सोनाक्षी सिन्हा हुई हैं गिरफ्तार, हाथों में हथकड़ी लगा वीडियो हो रहा वायरल?

Tue, 06 Aug 2019 02:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Twitter

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पिछले कई दिनों से कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं। सोनाक्षी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनाक्षी के हाथों में हथकड़ी है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर #AsliSonaArrested ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

सोनाक्षी वीडियो में ये कहती दिख रही हैं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। आप मुझे इस तरह गिरफ्तार नहीं कर सकते। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके हाथ में हथकड़ी लगाई गई है। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

 

विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha - फोटो : instagram
हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि सोनाक्षी को किस जुर्म के लिए गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अभी वीडियो की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ सकते हैं। इस मामले में सोनाक्षी की टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अभी बीते रोज ही देश के कई हिस्सों में वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोनाक्षी के पुतले फूंके हैं। लोगों का आरोप है कि एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग किया। हालांकि  इस घटना के बाद सोनाक्षी ने माफी मांगी है।
 

4 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सोनाक्षी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा- 'दिनांक 23 जुलाई 2019 के दिन सिद्धार्थ कनन के साथ हुए मेरे साक्षात्कार के संदर्भ में, मैं सुनिश्चित करती हूं कि वाल्मीकि समाज के प्रति मुझे अत्यंत आदर है और समाज तथा देश की आजादी के प्रति उनके योगदान पर पूरा गर्व है। हालांकि पूर्ण रूप से अनजाने में मेरे द्वारा बोले गए किसी भी शब्द या बात से किसी भी व्यक्ति, समाज या समूह को किसी भी प्रकार की ठेस पहुंची हो, तो मैं नम्रता पूर्वक क्षमा चाहती हूं और आश्वस्त करती हूं कि ऐसा मेरा उद्देश्य बिलकुल भी नहीं थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : एएनआई
इससे पहले कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा का आरोप है कि दिल्ली में 30 सितंबर 2018 को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें अवार्ड वितरण के लिए सोनाक्षी सिन्हा को आना था। जून माह में करार हो गया था। 37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की गई थी। लेकिन 30 सितंबर को वह कार्यक्रम में नहीं आईं। प्रमोद का आरोप है कि उनके साथ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, ध्रुमिल ठक्कर, एडगर सकारिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि इसके बाद सोनाक्षी सफाई भी दे चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें