फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट पर इस अंदाज से सारा के गले मिले कार्तिक, चंद पलों में वायरल हुआ वीडियो

Tue, 06 Aug 2019 01:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं । दोनों ने पिछले दिनों ही इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' की शूटिंग खत्म की है । फिल्म के सेट से भी दोनों की तस्वीरें सामने आती रही हैं । अब दोनों का नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है । 
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan, kartik aaryan, ibrahim ali khan - फोटो : social media
सोमवार को कार्तिक और सारा को एक साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । इस दौरान गुड बाय बोलते हुए दोनों ने एक-दूसरे को दो बार गले लगाया । दोनों को आस-पास खड़े फैंस भी देखते रहे । बता दें कि कार्तिक और सारा ने कभी अपने रिलेशन को कंफर्म नहीं किया है । 

नेहा के बाद सोहा ने शेयर किया ब्रेस्टफीडिंग का अनुभव, बोलीं- एयरप्लेन में करना पड़ा...
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : instagram
फैंस को कार्तिक और सारा की जोड़ी बहुत पसंद है । पिछले दिनों सारा ने एक फैशन शो में हिस्सा लिया था । तब उनका शो चीयर करने के लिए कार्तिक आर्यन और इब्राहिम खान पहुंचे थे । इसी शो में सारा से कार्तिक के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया था ।
 

4 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
तब सारा ने कहा, 'उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था । सेट पर हर दिन हम दोनों फन करते थे । मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मैं काम भी कर रही हूं । मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि कार्तिक के साथ बाइक पर बैठने के लिए मुझे पैसे दिए जा रहे हैं । कोई भी लड़की ऐसा करने के लिए मरती होगी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : instagram
कुछ दिन पहले सारा, कार्तिक से मिलने के लिए लखनऊ पहुंची थीं । यहां कार्तिक अपनी अगली फिल्म 'पति-पत्नी और वो' की शूटिंग कर रहे थे । सारा के लखनऊ पहुंचते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया । हर कोई सारा और कार्तिक के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिया। ऐसे में कार्तिके ने सारा को भीड़ से प्रोटेक्ट किया और उन्हें वहां से निकाला ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें