फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना मोहपात्रा का सनसनीखेज खुलासा, कहा- सलमान खान की बुराई के बाद मिली थी दुष्कर्म की धमकी

Fri, 24 Apr 2020 05:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sona Mohapatra - फोटो : Social Media
बॉलीवुड गायिका सोना मोहपात्रा अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने कार्तिक आर्यन की एक वीडियो आने के बाद उन्हें महिला विरोधी बताया था। अब सोना ने खुलासा किया है कि अभिनेता सलमान खान की बुराई करने के बाद उन्हें रेप की धमकी मिली थी। 
विज्ञापन

2 of 6
Sona Mohapatra - फोटो : social media
दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर सोना को ट्रोल करने की कोशिश कर रहा था। यूजर ने सोना को टैग करते हुए लिखा, 'मैडम इतने बुरे दिन आ गए कि आपका नाम ट्विटर पर सर्च कर रहे हैं और चारों तरफ हिन्दूफोबिया ही दिख रखा है?'
विज्ञापन

3 of 6
सोना महापात्रा और इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर के इस कमेंट पर जवाब देते हुए सोना ने लिखा, 'मैं एक पब्लिक फिगर हूं। मुझे 2 साल पहले एक मुस्लिम संस्थान से धमकी भरी चिट्ठियां मिली थीं क्योंकि मैंने एक गाना गाया था। जब मैंने सलमान खान की बुराई की थी तो मुझे गैंग रेप और एसिड अटैक की धमकी तक दी गई थी।'
 

4 of 6
कार्तिक आर्यन और सोना मोहापात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सोना ने कार्तिक आर्यन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो उनके बारे में मीडिया में गलत खबरें चलवा रहे हैं। ये सारा मामला कार्तिक के उस वीडियो की वजह से शुरू हुआ जिसकी सोना ने आलोचना की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
sona mohapatra
सोना मोहपात्रा ने कार्तिक आर्यन पर ये आरोप ट्विटर पर उन्हें टैग करते हुए लगाया है। सोना मोहपात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बड़े दुख की बात है कि सुर्खियां बटोरने के लिए आप कैसे अपने पीआर के लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। कैसे आपके बेवकूफ डायलॉग वाले वीडियो पर 'सभी' 'सोशल मीडिया यूजर' मुझे 'भला-बुरा' बोल रहे हैं। मुझे लगा आपको अपनी मूर्खता का एहसास हो गया होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sona Mohapatra
सोना मोहपात्रा ने अपने एक ट्वीट में कार्तिक आर्यन के लिए लिखा, 'और भूखे कार्तिक आर्यन के पीआर, उनकी बहन ने जब उन्हें थप्पड़ मारा तो उसे आप सही नहीं ठहारा पाये। यह भारत है। क्या आंकड़े दिखाते हैं? यहां कितनी महिलाएं घर में पुरुषों को पीटती हैं और कितनी ही महिलाएं पुरुषों से पिटती हैं? विपरीत लिंग?  हिंसा की और अधिक उकसाने की संभावना है?'

अदा शर्मा से लिंकअप की खबरों पर विद्युत जामवाल ने तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें