फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, सोना मोहापात्रा बोलीं- हमने लड़ना सीख लिया है

Mon, 02 Nov 2020 09:51 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोना मोहापात्रा - फोटो : फाइल
केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने रविवार को दुष्कर्म की शिकार हुई महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। एक बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि आत्मसम्मान वाली महिला दुष्कर्म की घटना होने पर तुरंत अपनी जान दे देगी। रामचंद्रन की इस टिप्पणी पर उनकी आलोचना हो रही है। इस बीच गायिका सोना मोहापात्रा ने कांग्रेस नेता के बयान की निंदा की है।
विज्ञापन

2 of 5
सोना मोहापात्रा - फोटो : फाइल
सोना मोहापात्रा ने ट्वीट किया, 'हम महिलाएं अपने सामान्य जीवन में दिन-प्रतिदिन यौन उत्पीड़न और संभावित दुष्कर्म की हिंसा से घिरी रहती हैं। हम हर रोज इसकी ऊर्जा से घिरी रहती हैं! हमने इसके साथ रहना, इससे लड़ना और अपने सपनों को पूरा करना सीखा लिया है। कांग्रेस प्रमुख जी, आपके विचारों की निंदा करती हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
मुल्लापल्ली रामचंद्रन - फोटो : ANI
क्या था मामला
दरअसल केरल कांग्रेस प्रमुख रामचंद्रन का यह विवादित बयान कथित तौर पर सोलर घोटाले में शामिल एक महिला को लेकर की गई थी। इस महिला ने हाल ही में एक कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। हालांकि विवाद बढ़ने पर रामचंद्रन अपने बयान से पलट गए और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान से किसी को चोट पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।

4 of 5
सोना मोहापात्रा और मुकेश खन्ना - फोटो : Instagram
मुकेश खन्ना पर भड़की थीं सोना
इससे पहले सोना मोहपात्रा ने मुकेश खन्ना को फटकार लगाई थी। उन्होंने ट्वीट किया था,  'क्योंकि इनके अनुसार पुरुष कभी घर के अंदर महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़ अथवा शोषण नहीं करते, जिन्हें सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है। मंदबुद्धि। कड़वी सच्चाई यह है कि हमारे चारों ओर ऐसी ही मानसिकता वाले लोग हैं। बदलाव धीमा है लेकिन आ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब
क्या कहा था मुकेश खन्ना ने
एक इंटरव्यू के मुकेश खन्ना ने कहा था कि 'औरत का काम है घर संभालना। मीटू की परेशानी तभी से शुरू हुई है जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया।' हालांकि विवाद होने पर उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूं।

टीवी की 'गोरी मैम' के नाम से मशहूर हुई थीं सौम्या टंडन, जानें उनके बारे में ये खास बातें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें