फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR में आदिवासी नेता को टोपी पहनाने पर बवाल, भाजपा नेता बोले- 'लुक बदलो नहीं तो...'

Mon, 02 Nov 2020 08:42 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आरआरआर - फोटो : Twitter
सुपरहिट फिल्म बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘आर आर आर’ इन दिनों विवादों का सामना कर रही है। बीते दिनों फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। इसमें जूनियर एनटीआर का एक सीन था जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। अब इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राजमौली को भाजपा नेता ने धमकी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
आरआरआर - फोटो : Twitter
इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने स्वतंत्रता सेनानी कोमराम भीम का किरदार निभाया है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही जूनियर एनटीआर के इस लुक पर विवाद शुरू हो गया था। लेकिन अब बात और ज्यादा बढ़ गई है।  भाजपा के सांसद सोयम बापू और बंदी संजय कुमार ने राजामौली को धमकी दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
आरआरआर - फोटो : फाइल
एक जनसभा को संबोधित करते हुए बंदी संजय कुमार ने कहा कि राजामौली ने सनसनी फैलाने के लिए फिल्म में कोमराम भीम के किरदार निभा रहे अभिनेता जूनियर एनटीआर को टोपी पहनाई है। उन्होंने कहा कि इस बात को बिलकुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने फिल्म के लिए मुश्किल पैदा करने की धमकी दी है। 

4 of 5
आरआरआर - फोटो : instagram
इसके अलावा आदिलाबाद के सांसद सोयम बापू ने भी कहा आदिवासियों के नेता कोमराम भीम मुस्लिम लुक में दिखाना गलत है। सोयम बापू ने धमकी देते हुए कहा कि अगर राजमौली फिल्म में जूनियर एनटीआर का लुक नहीं बदलते तो वह सिनेमा हॉल्स को जलाने में नहीं हिचकिचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरआरआर - फोटो : फाइल
बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ को एक अखिल भारतीय फिल्म की तरह बनाया जा रहा है। फिल्म में दक्षिण के दो बड़े सितारों राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर के साथ ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे अजय देवगन भी नजर आएंगे। फिल्म में आलिया भट्ट की भी एक खास भूमिका है।

ट्विंकल खन्ना ने बेटी के साथ साझा की प्यारी तस्वीर, कैप्शन में पेरेंटिंग को लेकर लिखी ये बात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें