फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना मोहपात्रा ने अब शाहरुख पर साधा निशाना, फिल्म 'रईस' के गाने के साथ की दिलचस्प छेड़छाड़

Tue, 28 Apr 2020 02:01 PM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोना मोहपात्रा - फोटो : अमर उजाला
गायिका सोना मोहपात्रा इन दिनों अपने काम से ज्यादा अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रही हैं। रंगोली चंदेल का पहले पक्ष लेने और फिर उनकी कही बात को बोलने की आजादी से जोड़ने के बाद बाद सोना अब गानों में महिला-पुरुष गायकों के साथ भेदभाव का मुद्दा लेकर सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात को कहने के लिए उन्होंने चुना है सुपरहिट गाना जालिमा, जो शाहरुख खान की फिल्म रईस का गाना है। सोना ने दरअसल इस गाने का नया संस्करण बनाया है। सोना ने इसे घर में रह कर ही क्रिएट किया और इसमें अलग से कुछ दिलचस्प ग्राफिक्स जोड़ दिए हैं। उनका मकसद हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में गायिकाओं के प्रति होने वाले व्यहार को इस वीडियो के जरिए दर्शाना है।
विज्ञापन

3 of 5
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सोना कहती है, 'म्यूजिक इंडस्ट्री में गायक और संगीतकारों को किसी भी प्रकार की कोई रॉयल्टी नहीं मिलती। कलाकारों को स्टेज कॉन्सर्ट्स करने पड़ते हैं पैसे कमाने के लिए। लॉकडाउन और इस महामारी की वजह से संगीतकारों को बिना किसी स्टेज शो या कॉन्सर्ट के नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

4 of 5
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सोना आगे कहती हैं कि 'मेरे हिसाब से एक संगीतकार ही अपने हुनर और काबिलियत से लोगों का मनोरंजन कर सकता है। घर में बनाया हुआ मेरा म्यूजिक वीडियो एक छोटा सा प्रयास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोना मोहपात्रा के गाने से पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
जालिमा को रीक्रिएट करने की एक और वजह बताते हुए सोना कहती है, 'बहुत कम ही लोग जानते हैं कि जालिमा का ओरिजिनल गाना गाने के लिए मुझे ऑफर हुआ था लेकिन मैंने मना कर दिया था क्यों इस गाने की आखरी कुछ लाइनें ही महिला गायिका के लिए आरक्षित की गई थीं।'

इस मदद के लिए लता मंगेशकर ने विकास खन्ना को कहा शुक्रिया, जवाब मिला- 'दिल और जान... सब आपके लिए'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें