शबाना आजमी (Shabana Azmi) की कार का एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। इस सड़क दुर्घटना में शबाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। सड़क हादसे में चोटिल हुईं शबाना आजमी को उस वक्त नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पर उनका इलाज अब भी जारी है। शबाना आजमी के एक्सीडेंट के बाद बॉलीवुड के कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।
विज्ञापन
2 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : Twitter
इस खबर को सुनते ही सबसे पहले अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया। स्वरा ने लिखा- शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर कार दुर्घटना में घायल हो गई हैं। मैं उनके लिए प्रार्थना कर रही हूं।
विज्ञापन
3 of 5
Hansal Mehta
हंसल मेहता ने लिखा- मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे हमेशा खतरनाक रहा है। यहां रैश ड्राइविंग को रोकने के लिए कोई निगरानी नहीं की जाती। मैंने वहां कई भयानक हादसे देखे हैं। आशा है शबाना आजमी ठीक हैं। @OfficeofUT कृपया इस मार्ग पर सुरक्षा में तत्काल सुधार करें।
4 of 5
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर शबाना आजमी के लिए दुआ की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा- मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं।
एएनआई के मुताबिक शबाना आजमी का ड्राइवर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है साथ ही शबाना आजमी को भी चोट आई है। एक्सीडेंट के वक्त जावेद अख्तर भी कार में मौजूद थे। शबाना को नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद जावेद अख्तर अस्पताल के बाहर नजर आए।