फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने किया था मां का रोल और बेहद अंधविश्वासी थे राज कपूर, सिनेमा की ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप

Tue, 20 Oct 2020 10:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सिनेमा की रोचक बातें - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी हमेशा चर्चा में रहती हैं। फैंस अपने चहेते स्टार्स के बारे में हर मुमकिन जानकारी रखने की कोशिश करते हैं। उसी तरफ सिनेमा के चाहने वालों की भी कमी नहीं है। 1913 में बनी पहली मूक फिल्म राजा हरिशचंद्र से लेकर कोरोना काल तक हिंदी सिनेमा ने लंबा सफर तय किया है। इस बीच कई किस्से ऐसे भी रहे जिसे सुनकर शायद अब आप हैरान हो जाएं। चलिए बताते हैं सिनेमा की कुछ अनसुनी बातें...
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट - फोटो : File Photo
13 साल की उम्र में श्रीदेवी मां की भूमिका निभाने वाली पहली अभिनेत्री थीं। फिल्म ‘मुंदरु मुडिचू’ में श्रीदेवी ने रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था। श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है। 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

3 of 6
राज कपूर - फोटो : File Photo
क्या आप जानते हैं राज कपूर अंधविश्वासी थे और फिल्म 'सत्यम शिवन सुंदरम' की रिलीज से पहले उन्होंने मांसाहारी भोजन खाने के साथ-साथ पीने से भी परहेज कर लिया था ताकि फिल्म सफल हो। वह अपनी फिल्म में हीरोइन को एक सीन में सफेद साड़ी जरूर पहनाते थे। शायद इसे ही वे अपनी सफलता का आधार मानते हो।

4 of 6
मुगल-ए-आजम - फोटो : Twitter-@BombayBasanti
ये बात तो आपको पता ही होगी कि मुगल-ए-आजम को बनने में 14 साल का वक्त लगा था। लेकिन क्या आप जानते हैं जब यह फिल्म शूट हो रही थी तब फिल्म का हर एक सीन तीन भाषाओं में शूट हुआ था। फिल्म को हिन्दी, तमिल और इंग्लिश में शूट किया गया था। ये फिल्म उस वक्त बननी शुरू हुई जब हमारे यहां अंग्रेजों का राज था। शायद ये एक कारण भी हो सकता है जिसके चलते इसको बनाने में इतना वक्त लगा।
विज्ञापन

5 of 6
कहो न प्यार है - फोटो : Twitter-@BombayBasanti
ऋतिक रोशन स्टारर 'कहो न प्यार है' अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे एक साथ 92 अवार्ड मिले हों। यह फिल्म 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेकिंग ऑफ लगान - फोटो : अमर उजाला
आमिर खान की फिल्म 'लगान' में सबसे ज्यादा ब्रिटिश अभिनेताओं ने भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड के इतिहास में अब तक ऐसी फिल्म नहीं बनी जिसमें एक साथ इतने ब्रिटिश अभिनेताओं को कास्ट किया गया हो। 2001 में आई इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नामित किया गया था। इस फिल्म किसान अपना लगान माफ कराने के लिए अंग्रेजों के साथ क्रिकेट मैच खेलते हैं। फिल्म में किस तरह किसानों की टीम भुवन ( आमिर खान) के नेतृत्व में अंग्रेजों को हराती है और लगान माफ कराने के लिए किसानों के संघर्ष को दिखाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें