भारतीय पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन 8 फरवरी को 58 साल के हो गए हैं। वह एक सफल क्रिकेटर रहे हैं। अजहर द्वारा मैदान में बल्ला घुमाने की जितनी चर्चा थी, उतनी ही सुर्खियों में उनकी पर्सनल लाइफ भी रही है। क्रिकेटर ने दो शादियां कीं और दोनों ही चर्चा में रहीं। पहली शादी से तलाक लेने पर अजहरुद्दीन ने इतनी बड़ी रकम चुकाई थी कि इसे देश का सबसे महंगा तलाक कहा गया था। आज हम आपको पूर्व क्रिकेट कप्तान अजहर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।