फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहेल खान को इस वजह से घर से भागकर करनी पड़ी थी शादी, पत्नी सीमा चलाती हैं करोड़ों का करोबार

Fri, 20 Dec 2019 08:07 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sohail Khan and Seema - फोटो : Social Media
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कुछ फिल्मों में सोहेल ने सलमान के साथ भी काम किया । वो फिल्में सिर्फ सलमान के नाम पर ही चल पाईं । अब सोहेल एक्टिंग से दूर सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
sohail khan with wife - फोटो : file photo
वहीं कुछ टीवी रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाते भी नजर आ चुके हैं।  सोहेल आखिरी बार अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री में कैमियो रोल में नजर आए थे । 20 दिसंबर को सोहेल अपना बर्थडे मनाते हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में ।
विज्ञापन

3 of 7
sohail khan - फोटो : social media
सोहेल खान ने अपना फिल्मी करियर 1997 में डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था। बतौर फिल्म मेकर सोहेल खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' थी। इसी फिल्म के दौरान सोहेल की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। सोहेल को सीमा सचदेव नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। 

4 of 7
Salman Khan and Sohail Khan - फोटो : file photo
सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। फैशन डिजाइन में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। यहीं सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई। सोहेल सीमा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे लेकिन सीमा का परिवार इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं था ।
विज्ञापन

5 of 7
सोहेल खान
इसके चलते सीमा और सोहेल ने एक बड़ा फैसला लिया। जिस दिन सोहेल की पहली फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई थी। उसी दिन सोहेल और सीमा घर से भाग गए और आर्य समाज में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने निकाह किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
sohail khan - फोटो : Twitter.com
शादी के बाद सोहेल ने सीमा के साथ मिलकर एंटरटेनमेंट बिजनेस शुरू किया। देखते ही देखते सीमा टीवी शो और मूवी की लीडिंग फैशन डिजाइनर बन गईं।सीमा का 'बांद्रा 190' नाम से एक बुटीक है। जिसे वो सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर चलाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Salman Khan Sohail Arbaaz - फोटो : instagram
इसके अलावा सीमा के मुंबई में ब्यूटी स्पा और 'कलिस्ता' नाम से सैलून भी है।टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में कास्ट की कॉस्ट्यूम सीमा ने ही डिजाइन की थीं। सीमा को इसी सीरियल से पहचान मिली थी। सीमा और सोहेल के दो बेटे निर्वान खान और योहान खान हैं। 
 

बच्चों के ये पांच सीरियल्स हुए थे सबसे ज्यादा मशहूर, 'शक्तिमान' तो 14 साल बाद कर रहा वापसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें