सोहेल खान और सीमा सचदेव
- फोटो : सोशल मीडिया
आधी रात के बाद का वक्त था। सोहेल खान और सीमा गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। सोहेल ने पिता सलीम खान को जगाया और बताया कि सीमा घर आ चुकी है और दोनों ने शादी का फैसला किया है। सलीम खान ने तब पहली बार सीमा से मुलाकात की। तय हुआ कि शादी होगी। सलीम खान ने कहा कि लड़की को घर में ऐसे नहीं रख सकते, निकाह कराना होगा। सबकी आपस में बात हुई कि मौलवी साहब को बुलाया जाए। तो सोहेल खान के कुछ दोस्त मौलवी को तुरंत ढूंढने निकल पड़े। उनके दोस्तों को नजदीक मौजूद मस्जिद के पास मौलवी साहब टहलते हुए नजर आए। दोस्तों ने उन्हें वहां से उठा लिया। मौलवी साहब को इस तरह किडनैप होना पसंद नहीं आया। वह गुस्से में लाल हो गए। मौलवी साहब जब सोहेल के घर पहुंचे तो दरवाजे वहां सोहेल खान और सीमा बैठे हुए थे। मौलवी साहब खासे नाराज थे, लेकिन तभी वहां सलीम खान आए। मौलवी साहब की नजर जैसे ही सलीम खान पर पड़ी, वह नाराजगी और मुस्कुराहट के भाव को साथ में समेटते हुए बोल पड़े- मैं समझ गया था, ऐसी हरकत सिर्फ आपके बेटे ही कर सकते हैं। और फिर चट मंगनी और पट ब्याह हो गया।