फिल्म सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान के बर्थडे पर मिलेगा प्रशंसकों को उपहार
सोहेल खान के बर्थडे के बाद सलमान खान का जन्मदिन भी बेहद खास होने जा रहा है। अभिनेता इन दिनों साजिद नाडियाडवाला के जरिए निर्मित और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, निर्माता भाईजान के 59वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर, 2024 को प्रशंसकों को एक बड़ा तोहफा देंगे। फिल्म से अभिनेता का एक विशेष टीजर और फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया जाएगा।