वीकेंड से पहले बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जिसमें वो अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं। इन तस्वीरों को लेकर फैंस के बीच बेहद उत्सुकता होती है, जिन्हें पहले उन्होंने नहीं देखा होता है।
विज्ञापन
2 of 5
saif ali khan, kareena kapoor
- फोटो : social media
जैसे ही किसी सेलिब्रिटी की थ्रोबैक पिक्चर सामने आती है हम आपके सामने उसे लेकर आते हैं। इस बार ये तस्वीर किसी सेलिब्रिटी ने शेयर नहीं की है बल्कि एक अन्य अकाउंट से सामने आई है। जिसमें पटौदी खानदान के सदस्य नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
saif ali khan and amrita singh
- फोटो : file photo
एक्स कपल सैफ और अमृता सिंह को तो आप पहचान ही गए होंगे। उनके साथ सोहा अली खान भी खड़े होकर पोज दे रही हैं। बचपन की इस तस्वीर में सोहा बेहद क्यूट दिख रही हैं। जहां अमृता और सोहा स्माइल कर रही हैं वहीं सैफ अली खान ऑकवर्ड मूवमेंट में हैं।
4 of 5
Soha Ali Khan Kunal Kemmu
- फोटो : Instagram
सोहा अली खान ने साल 2015 में कुणाल खेमू से शादी की। कुणाल और सोहा की पहली मुलाकात फिल्म ढूंढते रह जाओगे के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को और करीब से जानने के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया। इस बात का खुलासा कुणाल ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।
कुणाल ने कहा, 'हम दुनिया के लिए लिव इन रिलेशनशिप में नहीं रहे। इससे हम एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाए।' अब दोनों की एक बेटी इनाया नौमी हैं। जिसकी तस्वीरें सोहा अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।