सोहा अली खान और करीना कपूर का रिश्ता भले ही ननद-भाभी का हो लेकिन दोनों के बीच अक्सर दोस्तों जैसी बॉडिंग देखी जाती है। हाल ही में सोहा ने सोशल मीडिया पर करीना से जुड़ा कुछ ऐसा शेयर किया जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
हाल ही में सोहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के एक डॉयलॉग में अपनी भाभी करीना के साथ शाहरुख़ खान की नक़ल उतारती दिख रही है। सोहा इस डॉयलॉग में कहती है आई एम शॉक्ड, इट्स बैकलेस।
विज्ञापन
3 of 4
हाल ही में करीना ने सोहा की तारीफ करते हुए कहा था, ‘सोहा हमारे पूरे परिवार की नींव है। वो एक मजबूत औरत है। जब अब्बा की तबियत काफी ख़राब थी तब उन्होंने अपनी बेटी होने के फ़र्ज़ में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मैंने आज तक किसी भी बेटी को इतना करते हुए नेहा देखा है। शायद मैं भी इतना ख्याल नहीं रख पाती। मेरी नजरों में वो सॉलिड महिला हैं। मुझे विश्वास है कि अब्बा यह सुन रहे होंगे।’
इतना ही नहीं करीना ने सोहा के बारे में बात करते हुए यह भी कहा, 'जब मैं घर में आई थी तो सोहा के कारण मुझे काफी आत्मविश्वास मिला था। सोहा ने मेरी हर कदम पर काफी मदद की है। वो मेरे साथ हमेशा नम्र रही है। अगर घर में किसी को किसी चीज की जरूरत पड़ेगी तो वो अम्मा (शर्मिला टैगौर) के बाद सोहा के पास ही जाएगा।’