सोहा अली खान ने शादी के बाद से फिल्मों से दूरी बना रखी है। अब वो अपनी मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं । इन दिनों सोहा अपने परिवार के साथ लंदन में हैं । सोहा और कुणाल खेमू ने हाल ही में बेटी इनाया के साथ लंदन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । इनमें से एक तस्वीर ऐसी भी है जिसको लेकर सोहा अली खान ट्रोल हो रही हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
inaaya naumi
- फोटो : social media
तस्वीर में सोहा हाथ में बेबीचीनो लिए दिख रही हैं । वहीं इनाया बेबेचीनो का सिप लेना चाहती हैं । सोहा ने फोटो के कैप्शन में लिखा- 'कोई लेना चाहेगा बेबीचीनो' । सोहा तस्वीर में खूबसूरत लग रही हैं लेकिन कुछ लोगों को वो उम्रदराज लगीं। इस वजह से तस्वीर को देख एक यूजर्स ने पूछा- 'क्या ये फेस ऐप है।'
विज्ञापन
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यू लुक सो ओल्ड' । जबकि ये सोहा की ओरिजनल तस्वीर है। बता दें कि सोहा के साथ करीना का परिवार भी लंदन में था। पिछले दिनों तैमूर और इनाया की खेलते हुए तस्वीरें भी सामने आई थीं । इन तस्वीरों में तैमूर गाय का दूध निकालते दिखे थे । सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी ने भी तैमूर का साथ दिया ।
4 of 5
taimur ali khan
- फोटो : social media
दरअसल, तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ फार्म में खूब मस्ती कर रहे थे। जहां एक ओर वो मवेशियों को चारा खिला रहे थे वहीं दूसरी ओर गाय का एक पुतला देखकर उसका दूध निकालने जा पहुंचे । गाय के पुतले को देख दूध निकालते तैमूर की तस्वीरें वायरल हुई थीं। एक वीडियो में तैमूर डांस करते भी दिखे थे।
सोहा ने तैमूर और इनाया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । एक फोटो में तैमूर अली खान अपनी मां करीना की गोद में हैं और इनाया खेमू भी मां सोहा अली खान की गोद में दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में तैमूर और इनाया फार्महाउस में मौजूद मवेशियों को खाना खिलाते भी नजर आए थे ।