फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 महीने की हुई तैमूर की बहन इनाया, 'हाफ केक' काटकर सेलिब्रेट किया बर्थडे

Fri, 30 Mar 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोहा के साथ इनाया
सोशल मीडिया पर आप आए दिन तैमूर की तस्वीरें तो देखते ही हैं साथ ही उनकी बहन इनाया भी उतनी ही पॉपुलर हैं। भाई-बहन की यह जोड़ी दिखती भी बेहद क्यूट है। अब सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी इनाया की तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 4
taimur ali khan - फोटो : इंस्टाग्राम
सोहा अली खान और कुणाल केमू की बेटी इनाया 6 महीने की हो गई हैं। इस मौके पर दोनों ने खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी बेटी का हाफ बर्थडे मनाया। तस्वीर में पीछे बर्थडे बैनर लगे हैं जिस पर 'It's my 1/2 birthday' लिखा है। सोहा और कुणाल इनाया के साथ केक काट रहे हैं। गौरतलब है कि इनाया का जन्म 29 सितंबर 2017 को हुआ था।
 
विज्ञापन

3 of 4
taimur ali khan - फोटो : इंस्टाग्राम
सोहा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'चाहे यह तुम्हारा फुल बर्थडे नहीं है लेकिन तुम्हें सेलिब्रेट करने की हर वजह बेहद खास है'। स्टार किड्स की लिस्ट में इनाया फेवरेट चाइल्ड में से एक हैं हालांकि सोहा उन्हें कैमरा से बचाने की कोशिश करती हैं लेकिन वह फिर भी कैमरों में कैद हो जाती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
soha ali khan
इनाया सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं लेकिन सोहा इससे परेशान हैं और इनाया को बुरी नजर से बचाने के लिए वह उसके माथे पर काला टीका लगाती हैं। सोहा ने खुद ही एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था कि मैंने इनाया की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी वह बहुत क्यूट लग रही थी। बहुत लोगों ने उसकी तारीफ भी की थी। इसके बाद मुझे भी चिंता होने लगी इसलिए मैंने उसके माथे पर काजल लगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें