पटौदी खानदान की बेटी और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है । हालांकि वो अक्सर किसी ना किसी ईवेंट में नजर आ जाती हैं । सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू से साल 2015 में शादी की थी । अब सोहा की एक बेटी इनाया भी है। सोहा 4 अक्टूबर को अपना 41वां बर्थडे मनाने जा रही हैं । इस मौके पर हम आपको उनकी शादी का एलबम दिखाते हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
KUNAL KHEMU
- फोटो : social media
पटौदी खानदान में जन्मीं सोहा अली खान 40 साल की हो चुकी हैं। सोहा का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ था। सोहा के पिता मंसूर अली खान, पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। उनकी मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की बड़ी अदाकारा थीं। तीन भाई बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
kunal khemu
- फोटो : social media
सोहा की मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की बड़ी अदाकारा थीं। तीन भाई-बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं। सोहा की बड़ी बहन सबा अली खान ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वो एक डायमेंड शो रूम की चेन भी चलाती हैं। सोहा के भाई सैफ एक एक्टर हैं। सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन में ऑक्सफोर्ड की पढा़ई करने गईं।
4 of 6
kunal khemu
- फोटो : social media
सोहा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। इसके बाद वो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मास्टर डिग्री ली। पढ़ाई खत्म करने के बाद सोहा ने बैंक में काम करना शुरू किया। उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन और सिटीबैंक में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 6
KUNAL KHEMU
- फोटो : social media
साल 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से सोहा अली खान ने फिल्मी करियर में डेब्यू किया। बॉलीवुड में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ 'दिल मांगे मोर' से कदम रखा। सोहा को पहचान मिली फिल्म 'रंग दे बसंती' से। साल 2006 में आई इस फिल्म के लिए सोहा को आईफा और जिफा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
साल 2015 में सोहा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमू संग शादी कर ली। शादी से पहले कुणाल ने सोहा को 9 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट किया था। सोहा और कुणाल खेमू एक प्यारी सी बेटी इनाया के पैरेंट्स हैं। बेटी के पैदा होने के बाद फिलहाल सोहा फिल्मों से दूर हैं। हाल में उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर एक किताब भी लिखी है।