फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spotted: 16 साल के बेटे के साथ दिखीं 45 वर्षीय मलाइका, ऋतिक- कार्तिक भी हुए कैमरे में कैद

Thu, 03 Oct 2019 03:11 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड स्पॉटिड - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड सेलेब्स का घर कही जाने वाली मायानगरी मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ जाते हैं। कभी जिम के बाहर उनका फिटनेस अवतार देखने को मिलता है तो कभी पार्टी में उनका बिंदास लुक लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स के लेटेस्ट स्पॉटिड अवतार....
विज्ञापन

2 of 7
ऋतिक रोशन और कार्तिक आर्यन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म वॉर रिलीज हो गई है। फिल्म की कास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। ऐसे में ऋतिक रोशन गेटी गैलेक्सी के बाहर नजर आए। बता दें कि ऋतिक दर्शकों का रिस्पॉन्स देखने के लिए अचानक ही थिएटर पहुंच गए। वहीं ऋतिक के अलावा कार्तिक आर्यन जिम के बाहर हमेशा की तरह की काफी कूल अंदाज में नजर आए। वहीं कार्तिक ने फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाई तो मीडिया को पोज भी दिए।
विज्ञापन

3 of 7
आलिया भट्ट और परिवार- दोस्तों के साथ मलाइका - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अपने क्यूट लुक्स और दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वालीं आलिया भट्ट मुंबई के वाडिया अस्पताल में नजर आईं। यहां उन्होंने दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों से मुलाकात की और उनकी हौसला अफज़ाई की। आलिया के अलावा मलाइका अरोड़ा भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। मलाइका अपने बेटे अरहान, बहन अमृता और कुछ दोस्तों के साथ नजर आईं। इस दौरान मलाइका ने भी मीडिया को देख खूब पोज दिए।

4 of 7
अमिताभ- सिद्धार्थ और हिमेश रेशमिया - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर 'बनेगा स्वस्थ इंडिया' के तहत खास कार्यक्रम 'स्वस्थाग्रह' के दौरान बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ही हिमेश रेशमिया नजर आए। इस दौरान जहां अमिताभ बच्चन एक दम सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज में दिखे तो वहीं हिमेश अपना स्वैग दिखाते नजर आए।
विज्ञापन

5 of 7
अदा शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और रोहित सराफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आते हैं। ऐसे में इस बार भी कई सेलेब्स नजर आए। सबसे पहले इस लिस्ट में नाम आता है प्रियंका चोपड़ा और द स्काई इज पिंक के को स्टार रोहित सराफ का। वहीं प्रियंका और रोहित के अलावा अदा शर्मा भी एयरपोर्ट पर 'राधा' के साथ नजर आईं।
विज्ञापन

6 of 7
करणवीर- टीजे और गुरमीत -देबिना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एयरपोर्ट पर ही अमर उजाला के कैमरे में पत्नी देबिना के साथ कैद हुए गुरमीत चौधरी। दोनों इस दौरान देसी अंदाज में ही नजर आए। गुरमीत ने जहां कुर्ता पायजामा पहना था तो वहीं देबिना भी सूट पहने नजर आईं। इनके अलावा करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे भी एयरपोर्ट पर नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शरद केलकर और रणवीर सिंह - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
हमेशा की तरह रणवीर सिंह एक बार फिर डिफरेंट अंदाज में नजर आए। इस दौरान रणवीर सिंह अपने पसंदीदा म्यूजिक स्पीकर भी कैरी करे हुए थे। रणवीर के अलावा शरद केलकर भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए।

पढ़ें- रंगोली ने ट्विटर पर बयां किया एसिड अटैक का दर्द, कहा- 'कंगना को भी बहुत पीटा, काश मैं मर जाती'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें