फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत ने सोफिया काे मारा ताना- 'क्या अब तुम मदर नहीं रही?'

Wed, 21 Sep 2016 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मॉडल से नन बनीं सोफिया हयात इन दिनों अपनी हॉट फोटोज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बोल्ड फोटो शेयर की है। इससे पहले उन्होंने एक बिकिनी फोटो और नहाते हुए अपना वीडियो शेयर किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

सोफिया के हॉट फोटोशूट पर राखी सावंत ने मारा ताना

2 of 5
उनकी इस फोटो पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने ताना मारा है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम्हें क्या हो गया है डियर सोफिया, अब तुम मदर नहीं रहीं?’ सावंत के कमेंट के बाद सोफिया ने भी रिप्लाई दिया। उन्होंने लिखा ‘राखी सावंत… हां मैं अब भी मदर हूं। कॉस्मिक मदर सबकुछ होती है…मुझे सबकुछ करना पड़ता है।’
विज्ञापन

सोफिया के हॉट फोटोशूट पर राखी सावंत ने मारा ताना

3 of 5
बता दें कि उनकी ये ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ब्रिटिश मॉडल सोफिया कुछ समय से खुद को मदर सोफिया कह रही हैं। उन्होंने कई बार अपने बयान में कहा है कि वो अपनी ग्लैमरस लाइफ को छोड़ नन बन गई हैं लेकिन बावजूद इसके वे लगातार खुद को पॉपुलर बनाने के लिए पुराने अवतार दिखाती रहती हैं।

सोफिया के हॉट फोटोशूट पर राखी सावंत ने मारा ताना

4 of 5
सोफिया रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई शो भी होस्ट किए हैं। जब से उन्होंने खुद के नन बनने की घोषणा की थी तब से वो सिर्फ सफेद कपड़ों में नजर आने लगी थीं। साथ ही माथे पर ऊँ की बिंदी लगा रही थीं। सोफिया ने यहां तक कह दिया था कि वो कभी सेक्स नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोफिया के हॉट फोटोशूट पर राखी सावंत ने मारा ताना

5 of 5
कुछ दिन से वो अपनी श्रद्धा-भक्ति छोड़कर हॉट तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने में बिजी हैं। ये फोटो इशारा करते हैं कि वो अपनी पुरानी लाइफ में कमबैक करना चाहती हैं। खैर वो क्या सोचकर ये सब कर रही हैं ये तो सिर्फ वही बता सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें