सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजिम में आज (4 सितंबर) श्रीदेवी के वैक्स स्टैच्यू का उद्घाटन किया गया। इस खास मौके पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी मौजूद रहीं। एक तरफ जहां श्रीदेवी के परिवार और फैंस सहित स्टैच्यू को देख भावुक हो गए तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स स्टैच्यू को देखकर नाराज हो गए हैं।