फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: 'दम है एक बार सलमान-अक्षय के सामने आ', शख्स ने दी केआरके को चेतावनी तो मिला ये जवाब

Sun, 12 Jun 2022 03:07 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके
केआरके यानी कमाल आर खान। ये नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में तुरंत उनके विवादित बयान आने लगते हैं, क्योंकि शायद ही कोई सेलिब्रिटी होगा, जिसकी केआरके ने आलोचना न की हो। अक्सर इसी वजह से वह ट्रोल भी होते रहते हैं, लेकिन केआरके फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनेताओं तक पर बयान करने से नहीं चूकते हैं। हाल ही में एक यूजर ने ट्वीट कर जब केआरके से सलमान खान, अक्षय कुमार और नरेंद्र मोदी के सामने जाने की बात कही तो कमाल आर खान ने भी उसका ट्वीटर पर ही अपने अंदाज में जवाब दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कमाल राशिद खान - फोटो : Youtube- Kamaal R Khan - KRK
यूजर ने कहा सलमान के सामने आकर दिखाओ
यूजर ने कमाल खान को एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- केआरके भाई दम है तो एक बार सलमान भाई, अक्की भाई (अक्षय कुमार) और मोदी जी के आगे आओ फिर तुम्हारी हिम्मत की दाद दूंगा और सलाम कहूंगा।
विज्ञापन

3 of 4
krk
केआरके ने दिया यूजर की बात का ये जवाब
यूजर के ट्वीट के बाद केआरके भी कहां चुप रहने वाले थे, उन्होंने भी रिप्लाई देते हुए लिखा, एक बात बता भाई, अगर मैं उनके सामने आ गया तो कर क्या लेंगे? या तो हंसकर ही कहेंगे या तो चुपचाप निकल जाएंगे। हालांकि उनके इस ट्वीट के बाद भी कई लोगो उनकी चुटकी लेते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, और अगर सलमान ने थप्पड़ मार दिया तो। कितने दिन बेहोश रहेंगे आप। इसी तरह से अन्य यूजर भी केआरके का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
krk
 कमाल आर खान अक्सर सितारों की फिल्में देखने के बाद ट्वीट और अपने वीडियो ब्लॉग के जरिए उनका रिव्यू देते नजर आते हैं। हालांकि उनकी प्रतिक्रिया ज्यादातर नकारात्मक ही होती है। इसके अलावा भी वह सेलेब्स पर अक्सर तंज कसते दिखाई देते हैं। फिल्मीं सितारों के अलावा वह प्रधानमंत्री मोदी तक पर ट्वीट कर चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें