केबीसी14
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो हो रहा वायरल
सोनी टीवी ने केबीसी के नए सीजन से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किया जो देखते ही देखते वायरल होने लगा। साझा किए गए वीडियो में एक्टर गुड्डी नाम की एक प्रतियोगी से मजेदार सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ पूछते हैं, 'इनमें से किसके पास GPS तकनीक है? ए) टाइपराइटर, बी) टेलीविजन, सी) सैटेलाइट और डी) ₹2000 का नोट।' गुड्डी सवाल सुनते ही विकल्प डी को चुन लेती हैं। जिसके बाद अमिताभ उन्हें बताते हैं कि उनका जवाब गलत था।' गुड्डी ने तब कहती हैं, 'मैंने ये समाचारों पर देखा है।' इस पर बिग बी ने उनसे कहा, 'नहीं नहीं हो सकता है उनकी गलती हो लेकिन नुकसान तो आपका हो गया ना।'