फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सोफी चौधरी ने विक्की- कटरीना को दी शादी की बधाई, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ शेयर की मजेदार फोटो

Fri, 10 Dec 2021 08:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी,अलाया एफ,साइरस साहूकार,सोफी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल बीते गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। काफी इंतजार के बाद आखिरकार इस कपल की सीक्रेट मैरिज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस न्यूली वेड्स कपल को फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री सोफी चौधरी ने भी नवविवाहित विक्की कौशल और कटरीना कैफ को मजेदार अंदाज में बधाई दी। 

अभिनेत्री ने गुरुवार रात आयोजित हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2021 के दौरान क्लिक की गई अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए विक्की- कटरीना को शुभकामनाएं दी। इस तस्वीर में उनके साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अलाया एफ और साइरस साहूकार भी नजर आए। 
 

 

विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

सोफी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को पोस्ट करते हुे कैप्शन में लिखा, "प्रिय विक्की और कटरीना, कल रात फिल्म फेयर ओटीटी अवार्ड्स में हम एक सेल्फी ले सकें, इसके लिए खुद को टेलीपोर्ट करने के लिए धन्यवाद।" दुनिया के सबसे खूबसूरत जोड़े को ढ़ेर सारा प्यार। आप हमेशा के लिए खुश और धन्य रहें! मिस्टर एंड मिसेज कौशल को बधाई।”

विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही सोफी ने मनोज, नवाजुद्दीन और अलाया को उनके और साइरस के साथ ग्रुप सेल्फी लेने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अवॉर्ड्स फंक्शन की रात उनके लिए 'मजेदार' थी।

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में खास बात यह थी कि इसमें कटरीना कैफ और विक्की कौशल की जगह कपल के कार्डबोर्ड कटआउट नजर आ रहे हैं। सोफी संग अन्य कलाकारों ने इसी कटआउट के साथ अपनी एक सेल्फी क्लिक की है।  विक्की और कटरीना इस अवार्ड शो में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे अपनी शादी के लिए राजस्थान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार को सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में अपनी शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए विक्की और कटरीना ने पोस्ट में लिखा, “हमारे दिल में केवल प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें इस क्षण तक ले आई। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू कर रहे हैं।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें