फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Wrap: मुश्किल में रणवीर सिंह की 83 और चर्चा में कटरीना की अंगूठी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Fri, 10 Dec 2021 07:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
रणवीर सिंह, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' का विवादों से नाम जुड़ गया है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की फाइनेंसर कंपनी ने फिल्म  '83' के निर्माताओं के खिलाफ अंधेरी मेट्रोपॉलिटयन मजिस्ट्रेट की अदालत में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, फ्यूचर रिसोर्सेज FZE ने कथित तौर पर साजिश रचने और फिल्म निर्माण के प्रकिया में उन्हें धोखा देने का आरोप लगा है। फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 406, 420 और 120 बी के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। मामले पर फ्यूचर रिसोर्सेज FZE ने आरोप लगाते हुए कहा कि विब्री मीडिया के निदेशकों ने उनसे झूठे वादे किए और 159 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए मनाया। हालांकि अब इस मामले पर जल्द सुनवाई होगी।
 
विवाद: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' की बढ़ीं मुश्किलें, निर्माताओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

 

 
विज्ञापन

2 of 10
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल को बॉलीवुड का सबसे सीक्रेट कपल कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। फैंस दोनों के प्यार के बारे में लंबे समय से सुन रहे थे लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते से इनकार किया है और आज के समय में दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। जी हां, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। 9 दिसंबर यानी गुरुवार को दोनों ने रजवाड़ा स्टाइल में सात फेरे लिए। इस मौके की खास तस्वीरों को दोनों ने शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। सुर्ख लाल कलर के लहंगे में कटरीना काफी सुंदर लग रही थीं और विक्की कौशल भी पिंक कलर की शेरवानी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। हालांकि, इन तस्वीरों में कटरीना ने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम कर रही है।
 
Katrina-Vicky Wedding: विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को पहनाई हीरे-नीलम से जड़ी हुई इंगेजमेंट रिंग, लाखों में है कीमत


 
विज्ञापन

3 of 10
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिलीप जोशी के घर में जल्द ही शहनाईयां गूंजने वाली हैं। अभिनेता की बेटी नियती अपने पार्टनर संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और नियती की शादी की रस्में भी जोरो-शोरों से चल रही हैं। बीती रात दिलीप जोशी की बेटी नियती की संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें सभी ने जमकर डांस किया। लेकिन दिलीप जोशी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभिनेता भी अपनी बेटी की संगीत सेरेमनी में जमकर थिरकते हुए नजर आए, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिलीप जोशी के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी साफ झलक रही है।
 
Video: ‘तारक मेहता...’ फेम दिलीप जोशी ने बेटी के संगीत में किया शानदार डांस, ढोल पर लगाए जोरदार ठुमके

 

4 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 का गेम काफी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। इन दिनों घर वीआईपी और नॉन वीआईपी जोन में बंटा हुआ है, जिस वजह से कंटेस्टेंट्स के बीच रोजाना लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। वहीं, अब बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले की रेस भी शुरू हो गई है। बिग बॉस की तरफ से एक टास्क दिया गया, जिसमें वीआईपी जोन में से किसी एक को फिनाले वीक में पहुंचने का मौका मिल रहा है और इसी वजह से अब दोस्तों के बीच भी लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया है। बीते दिन रश्मि देसाई और देवोलीना के बीच जमकर बहस हुई। इतना ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे को काफी कुछ सुनाया और अब टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान राजीव अदातिया और शमिता शेट्टी के बीच लड़ाई हो गई, जो पहले दिन से साथ थे।
 
Bigg Boss 15: फिनाले टास्क में बहन शमिता शेट्टी से भिड़े राजीव अदातिया, दोनों के बीच हुई भयंकर लड़ाई


 
विज्ञापन

5 of 10
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 700 साल पुराने राजस्थान के चौथ बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में रजवाड़ा स्टाइल में शादी रचाई, जहां पर दोनों के महज कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। इस किले में बीते तीन दिनों से कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में जोरो-शोरों से चल रही थीं और अब न्यूली मैरिड कपल कटरीना और वक्की कौशल सवाई माधोपुर से निकल चुके हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच होटल से निकल कर एक चौपर में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। वह दोनों यहां से जयपुर की ओर रवाना हुए हैं। इस दौरान नई नवेली दुल्हन कटरीना कैफ ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने पीले कलर के सूट पहना हुआ हैं। हालांकि, अब तक कटरीना और विक्की के परिवार के सदस्य और मेहमान इस होटल से नहीं गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी आज दोपहर तक इस होटल से चले जाएंगे।
 
Katrina-Vicky Wedding: कटरीना कैफ-विक्की कौशल जयपुर के लिए हुए रवाना, सामने आईं न्यूली मैरिड कपल की फोटोज




 
विज्ञापन

6 of 10
kriti senon, amitabh - फोटो : instagram/amitabh-kriti
अमिताभ बच्चन की गिनती बॉलीवुड के सबसे ज्यादा अमीर सितारों में की जाती है। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी एक प्रॉपर्टी बैंक को किराए पर दी थी, जिसको लेकर वे सुर्खियों में थे। इस प्रॉपर्टी के अमिताभ को लाखों के हिसाब से किराया मिलने की खबर थी, तो अब खबर है जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन बिग-बी की किराएदार बन गई हैं। कृति ने अमिताभ का अंधेरी इलाके वाला ड्युप्लेक्स फ्लैट किराए पर लिया है। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट में रहने के लिए कृति सेनन ने दो साल के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। खबर है कि इस फ्लैट के लिए कृति भारी-भरकम सिक्योरिटी मनी चुकाई है, और इसी के साथ कृति हर महीने लाखों के हिसाब से किराया अदा करेंगी।
 
Kriti Sanon House: कृति सेनन बनीं अमिताभ बच्चन की किराएदार, हर महीने देंगी इतने लाख किराया


 
विज्ञापन

7 of 10
विक्की-कटरीना - फोटो : instagram/isakaif-katrinakaif
बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी, कटरीना-विक्की 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। फैंस के लिए ये खबर बहुत खुशखबरी भरी थी, जिसके बाद फैंस इस न्यूली मैरिड कपल को सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दे रहे हैं। अब कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ ने विक्की और कटरीना की शादी को लेकर बहुत ही खूबसूरत पोस्ट की है। इस पोस्ट के जरिए इसाबेल ने अपने परिवार में बहुत ही मजेदार अंदाज में विक्की कौशल का स्वागत किया है और साथ ही विक्की के लिए दिल छू लेने वाली बात लिखी है। इस पोस्ट में इसाबेल ने कटरीना और विक्की की शादी की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है।
 
क्रेजी फैमिली में हुआ विक्की का स्वागत, कटरीना की बहन इसाबेल ने कही दिल छू लेने वाली बात


 

8 of 10
स्कैम 1992 - फोटो : scam 1992
कोरोना महामारी के चलते लोगों ने एक के बाद एक परेशानियां झेली। कोरोना महामारी के चलते बहुत से लोगों ने अपनों को तो खोया ही साथ ही अपनी नौकरी और व्यापार भी गंवा दिया। कोरोना की रोकथाम के लिए ऐसी जगहों को पूरी तरह बंद कर दिया गया जहां पर भीड़ जुटने की संभावना हो इसलिए इसका व्यापक असर मनोरंजन उद्योग पर भी पड़ा। सिनेमा हॉल पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई लेकिन इस दौरान ओटीटी प्लेटफार्म ने बड़े पैमाने पर लोगों का मनोरंजन किया। इसमें कई नए सितारें उभर कर सामने आए तो कई कहानियां ऐसी रहीं जो दर्शकों का दिल छू गईं। अब फिल्मफेयर ने साल 2021 के ओटीटी अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। इन सभी फिल्मों में प्रतीक गांधी स्टारर 'स्कैम 1992' को सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स मिले हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्मफेयर में अवार्ड जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट पर...
 
Filmfare OTT Awards 2021: प्रतीक गांधी के 'स्कैम 1992' ने फिल्म फेयर ओटीटी में जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स, देखें पूरी लिस्ट

 

9 of 10
10 साल का जश्न मनातीं परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान अलग- अलग तरह के किरदारों से लोगों के दिल में जगह बनाई। बॉलीवुड में विभिन्न किरदार निभाते हुए अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म ‘उंचाई’ की सेट से इसके सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया।  सेट पर उनके को स्टार्स और टीम के क्रू ने इस खास मौके पर उन्हें सरप्राइज दिया। मुंबई के महबूब स्टूडियों से वीडियो शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, ”अब तक का सबसे बेहतरीन सरप्राइज। ‘ऊंचाई’ की पूरी टीम ने मेरे इस दिन को बेहद खास बना दिया। मैंने कुछ सही किया होगा जो मुझे इतने बड़े दिग्गजों के साथ जश्न मनाने और उनसे सीखने का मौका मिला। 10 साल और मैंने सिर्फ अभी शुरुआत की है।”
 
सोशल मीडिया: परिणीति चोपड़ा ने इंडस्ट्री में पूरे किए अपने 10 साल, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर संग केक काट मनाया जश्न

 
विज्ञापन

10 of 10
जॉनी लीवर - फोटो : Social Media
जॉनी लीवर एक लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा है। अपने कॉमेडी अंदाज से उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगत बनाई। जॉनी लीवर ने अपने करियर में कई अलग-अलग फिल्में की। वैसे तो उनकी हर फिल्म लोगों के लिए बहुत ही खास है, लेकिन एक ऐसी फिल्म है जो सिर्फ दर्शकों के दिल के करीब ही नहीं है बल्कि खुद जॉनी लीवर के दिल के भी काफी करीब है और वो फिल्म हैं कभी खुशी कभी गम। करण जौहर की इस फिल्म ने 20 साल पूरे कर लिए हैं और इस फिल्म से जुड़े लोग अलग-अलग तरह से अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। जॉनी लीवर के लिए कभी खुशी कभी गम क्यों खास है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया। दरअसल इस फिल्म में जॉनी लीवर ने ही नहीं बल्कि उनके बेटे जैसी लीवर ने भी काम किया था। दरअसल जब ऋतिक रोशन का किरदार अपने भाई यानी की शाहरुख को ढूंढने की कोशिश करता है तो वो चांदनी चौक पहुंच जाता है। वहां पर उनकी मुलाकात जॉनी लीवर के किरदार हल्दीराम से उनकी पत्नी और उनके बेटे घसीटराम से होती है । फिल्म में घसीटाराम का किरदार उनके बेटे जैसी लीवर ने निभाया है।
 
Social Media: इस फिल्म में जॉनी लीवर ने बेटे जैसी लीवर के साथ किया काम, 20 साल बाद दोबारा रिक्रिएट किया सीन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें