फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारने पर सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस, सलमान को सही-गलत बताने पर छिड़ी जंग

Thu, 06 Jun 2019 07:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्म 'भारत' के अलावा अपने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारने की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में सलमान फिल्म 'भारत' के प्रीमियर में पहुंचे थे जहां फैंस के साथ बुरा व्यवहार करने पर उन्होंने अपने ही सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। उनके इस थप्पड़ की बॉलीवुड सहित सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान के थप्पड़ मारने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ट्विटर पर #SalmanKhanslaps ट्रेंड कर रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स थप्पड़ मारने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। Kyran Go. नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, सलमान खान ने अपने किड फैन की लिए सिक्योरिटी गार्ड के थप्पड़ मारा, इसलिए हम सलमान को प्यार करते हैं। 
 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : file photo
वहीं Ritwik Ghosh लिखते हैं कि एक सलमान खान ही हैैं जो पब्लिक के सामने अपने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मार सकते हैं। तमाचा जोर का पड़ा बॉस। वहीं Crazy guy नाम के यूजर ने सलमान खान के थप्पड़ मारने पर उनकी आलोचना की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, सिक्योरिटी गार्ड पूरी तरह से अपनी जॉब कर रहा था, हम सभी जानते हैं कि भीड़ को संभालना कितना मुश्किल होता है। कौन है सलमान खान जो ये बताएंगे कि क्या सही, क्या गलत। अगर आपको किसी से कोई परेशानी है तो केस दर्ज कराएं लेकिन आप किसी का उत्पीड़न नहीं कर सकते। 
 

 

4 of 5
Katrina Kaif, Salman Khan - फोटो : social media
इन सब कमेंट के अलावा सोशल मीडिया पर और भी कई यूजर्स ने सलमान के थप्पड़ मारे के पक्ष और विपक्ष में कमेंट किए हैं। आपको बता दें कि सलमान फिल्म 'भारत' के प्रीमियर में पहुंचे थे जहां ये घटना हुई । यहां उनके एक सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चे के साथ बदतमीजी कर दी। ये देख सलमान भड़क गए और उन्होंने सरेआम अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान के थप्पड़ मारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बहुत जगह से इस वीडियो का डिलीट भी किया जा चुका है। वहीं इस घटना पर सलमान के बॉडीगार्ड शेरा का बयान आया है । शेरा ने कहा, 'मालिक को जल्दी गुस्सा आता है । वो बच्चों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहते हैं ।' बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सलामन खान ने अपनी टीम को सख्त हिदायत दी है कि बच्चों और सीनियर सिटिजन के प्रति बहुत सावधान रहें । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें