फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: बेटी संग होली मनाते नजर आए राजीव सेन और चारू असोपा, तलाक की खबरों के बीच शेयर की फैमिली फोटो

Sat, 19 Mar 2022 06:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। दरअसल अपनी शादी के बाद अब यह कपल कुछ महीनों से चल रही अनबन के चलते चर्चा में थे।
विज्ञापन
1 of 5
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। दरअसल अपनी शादी के बाद अब यह कपल कुछ महीनों से चल रही अनबन के चलते चर्चा में थे। हालांकि, इस मामले पर अभी तक राजीव और चारू दोनों ने ही किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की थी। ऐसे में दोनों की इस चुप्पी को देख लोग इनके तलाक तक के कयास लगाने लगे थे। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर चल रही इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए हाल ही में चारू और राजीव ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन

2 of 5
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम
सामने आई इन तस्वीरों में चारू और राजीव अपनी बेटी जियाना के साथ होली मनाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में यह कपल एक खुशहाल परिवार की तरह नजर आ रहा है। होली की इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए राजीव सेन ने कैप्शन में लिखा, मम्मी- डैडी के साथ जियाना की पहली होली। सभी को होली की शुभकामनाएं। प्यार और बहुत रोशनी।

विज्ञापन

3 of 5
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

चारू ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई इस तस्वीर में चारू अपने पति राजीव और बेटी जियाना के साथ रंग लगाए पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए चारू ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी होली। सामने आई इस फोटो में राजीव और चारू अपनी बेटी के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इस कपल ने इंटरनेट पर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

4 of 5
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, राजीव सेन और चारू असोपा की इन तस्वीरों को देख फैंस भी बेहद खुश हैं। इन फोटोज के सोशल मीडिया पर सामने आते लोग इन तस्वीरों पर प्यार लूटाते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं, यूं ही साथ रहें।" वहीं, एक अन्य यूजर लिखा, "हमेशा साथ रहो यार, एक जिंदगी मिली है, कुछ भी हो जाए उसे सुलझा लो।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारु असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram: @asopacharu

गौरतलब है कि चारू आसोपा सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने साल 2019 में दूसरे के साथ शादी रचाई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। धीरे- धीरे दोनों के बीच अनबन इस कदर बढ़ गई कि दोनों अलग-अलग रहने लगे। ऐसे में साल 2020 में दोनों की तलाक की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि अब इन तस्वीरों को देख लगता है कि दोनों के बीच सब पहले की तरह ठीक हो चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें