बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी के जश्न के मौके पर गुरुवार को बॉलीवुड की कई हस्तियां एक साथ नजर आईं। इस दौरान बचपन की दोस्त अभिनेत्री अनन्या पांडे, शनाया कपूर और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी साथ दिखाई दीं। इस दौरान तीनों ने जमकर लाइमलाइट बटोरीं। इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और डांसर मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन तीनों की तस्वीर साझा करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई इस तस्वीर में शनाया, अनन्या और सुहाना कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हो मलाइका ने कैप्शन में लिखा, बेबी डॉल सब बड़ी हो गई हैं। मलाइका की इस तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, माय गर्ल्स।