फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: कटरीना कैफ ने बोलिंग पिन गेम खेलते हुए शेयर कीं तस्वीरें, अर्जुन कपूर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sun, 15 May 2022 03:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी के बाद से ही अपने गोल्डन  पीरियड एंजॉय कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी के बाद से ही अपने गोल्डन  पीरियड एंजॉय कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी शादी के पांच महीने पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपनी पति अभिनेता विक्की कौशल के साथ न्यूयॉर्क में वैकेशन मना रही हैं।

 

विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस अपने इस हॉलीडे की तस्वीरें समय-समय पर फैंस के साथ शेयर भी कर रही हैं। इसी क्रम में कटरीना ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज शेयर किए हैं। शेयर की गई इस तस्वीर में एक्ट्रेस बोलिंग पिन गेम खेलती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में गुलाबी रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शम में लिखा, अ वेरी अमेरिकन सेटर्डे।  पोस्ट की गई इन फोटोज में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं। कुछ घंटे पहले ही शेयर की गई इन फोटो को सात लाख सेज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, इन तस्वीरों को अभिनेत्री के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। साथ ही इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार भी कटरीना की इस फोटोज पर कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

अभिनेता अर्जुन कपूर ने कटरीना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, एक बहुत ज्यादा ब्रिटिश लड़की। वहीं, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने लिखा, मुझे यह जगह पसंद है। इसके अलावा एक्ट्रेस के फैंस भी लगतारा उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फाइव मंथ एनिवर्सरी पर न्यूयॉर्क से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : Social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह इस साल 15 जुलाई को  आने वाली  हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन बूथ' में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ दिखाई देंगी। साथ ही वह श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित एक मिस्ट्री थ्रिलर मेरी क्रिसमस में मिल सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इस दिसंबर में सिनेमाघरों की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें